रेल यात्री ध्यान दें! पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल पर ब्लॉक के कारण ये ट्रेनें प्रभावित

102

पश्चिम रेलवे के राजकोट डिवीजन के राजकोट-बिलेश्वर खंड के दोहरीकरण के लिए 12 दिनों के ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट, शॉर्ट ओरिजिनेट, रीशेड्यूल और रेगुलेट की जाएंगी।

पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 22959 वडोदरा-जामनगर सुपरफास्ट इंटरसिटी 3 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 22960 जामनगर-वडोदरा सुपरफास्ट इंटरसिटी 4 फरवरी से 12 फरवरी, 2023 तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 19571/19572 राजकोट-पोरबंदर-राजकोट एक्सप्रेस 7 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 19252 ओखा-वेरावल एक्सप्रेस 6 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 19251 वेरावल-ओखा एक्सप्रेस 7 फरवरी से 12 फरवरी, 2023 तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 09435 अहमदाबाद-ओखा एक्सप्रेस 11 फरवरी, 2023 को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 09436 ओखा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 12 फरवरी, 2023 को रद्द रहेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 19209 भावनगर टर्मिनस-ओखा एक्सप्रेस 2 फरवरी से 10 फरवरी, 2023 तक सुरेंद्रनगर स्टेशन पर समाप्त होगी। ट्रेन संख्या 12267 मुंबई सेंट्रल-हापा दुरंतो एक्सप्रेस 2 फरवरी से 10 फरवरी, 2023 तक सुरेंद्रनगर स्टेशन पर समाप्त होगी। ट्रेन संख्या 19119 अहमदाबाद-वेरावल इंटरसिटी 3 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक सुरेंद्रनगर स्टेशन पर समाप्त होगी। ट्रेन संख्या 22923 बांद्रा टर्मिनस-जामनगर हमसफर एक्सप्रेस 6 फरवरी से 10 फरवरी, 2023 तक वांकानेर स्टेशन पर समाप्त होगी। ट्रेन संख्या 19217 बांद्रा टर्मिनस-वेरावल सौराष्ट्र जनता एक्सप्रेस 6 फरवरी से 10 फरवरी, 2023 तक सुरेंद्रनगर स्टेशन स्टेशन पर समाप्त होगी। ट्रेन संख्या 22938 रीवा-राजकोट एक्सप्रेस 6 फरवरी, 2023 को वांकानेर स्टेशन पर समाप्त होगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 19210 ओखा-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस 3 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक सुरेंद्रनगर से प्रारंभ होगी। ट्रेन संख्या 12268 हापा-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस 3 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक सुरेंद्रनगर से प्रारंभ होगी। ट्रेन संख्या 19120 वेरावल-अहमदाबाद इंटरसिटी 3 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक सुरेंद्रनगर से प्रारंभ होगी। ट्रेन संख्या 22924 जामनगर-बांद्रा टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस 7 फरवरी और 10 फरवरी, 2023 को वांकानेर से प्रारंभ होगी। ट्रेन संख्या 19218 वेरावल-बांद्रा टर्मिनस सौराष्ट्र जनता एक्सप्रेस 7 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक सुरेंद्रनगर से प्रारंभ होगी।

इसी प्रकार 9 फरवरी, 2023 की ट्रेन संख्या 22969 ओखा-बनारस एक्सप्रेस को ओखा से तीन घंटे रिशिड्यूल किया जायेगा। 10 फरवरी, 2023 की ट्रेन संख्या 11466 जबलपुर-वेरावल एक्सप्रेस को जबलपुर से 8 घंटे रिशिड्यूल किया जायेगा। 10 फरवरी, 2023 की ट्रेन संख्या 16614 कोयंबटूर-राजकोट एक्सप्रेस को कोयंबटूर से 5 घंटे रिशिड्यूल किया जायेगा। 11 फरवरी, 2023 की ट्रेन संख्या 11465 वेरावल-जबलपुर एक्सप्रेस को वेरावल से 7 घंटे रिशिड्यूल किया जायेगा। 11 फरवरी, 2023 की ट्रेन संख्या 11087 वेरावल-पुणे एक्सप्रेस को वेरावल से 7 घंटे रिशिड्यूल किया जायेगा। 11 फरवरी, 2023 की ट्रेन संख्या 22946 ओखा-मुंबई सेंट्रल सौराष्ट्र मेल को ओखा से 6 घंटे रिशिड्यूल किया जायेगा। 11 फरवरी, 2023 की ट्रेन संख्या 16337 ओखा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस को ओखा से 9 घंटे रिशिड्यूल किया जायेगा।

इसी तरह 7 फरवरी, 2023 की ट्रेन संख्या 19567 तूतीकोरिन-ओखा विवेक एक्सप्रेस को राजकोट के रास्ते में 2.30 घंटे रेगुलेट किया जायेगा। 7 फरवरी, 2023 की ट्रेन संख्या 20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 30 मिनट रेगुलेट किया जायेगा। 7 फरवरी, 2023 की चलने वाली ट्रेन संख्या 19015 दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस को 30 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। 1 और 8 फरवरी, 2023 की ट्रेन संख्या 22908 हापा-मडगांव एक्सप्रेस को 20 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। 1 और 8 फरवरी, 2023 की ट्रेन संख्या 20820 ओखा-पुरी एक्सप्रेस को 20 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। 3 और 10 फरवरी, 2023 की ट्रेन संख्या 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस को 30 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। 3, 4, 10 और 11 फरवरी, 2023 की ट्रेन संख्या 19578 जामनगर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस को राजकोट के रास्ते 30-45 मिनट के लिए रेगुलेट किया जाएगा। 4 और 11 फरवरी, 2023 की ट्रेन संख्या 22939 हापा-बिलासपुर एक्सप्रेस को राजकोट के रास्ते 30-45 मिनट के लिए रेगुलेट किया जाएगा। 4 और 11 फरवरी, 2023 की ट्रेन संख्या 20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस को राजकोट के रास्ते 30-45 मिनट के लिए रेगुलेट किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.