नहीं रहे ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार!

अभिनेता दिलीप कुमार का 7 जुलाई की सुबह निधन हो गया। उन्हें हाल ही में सांस लेने की परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

85

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का 7 जुलाई की सुबह निधन हो गया। 98 वर्षीय दिलीप कुमार काफी समय से बीमार थे। उन्हें हाल ही में सांस लेने की परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिलीप कुमार के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर उनके निधन की जानकारी दी गई है।

ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वरिष्ठ हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी है। उनके निधन से बॉलीवुड के साथ ही देश-विदेश के उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

डॉक्टर ने दी निधन की जानकारी
उनका इलाज कर रहे पल्मोनॉजिस्ट डॉक्टर पार्कर ने भी उनके निधन की जानकारी दी है। दिलीप कुमार पिछले काफी समय से हिंदुजा अस्पताल में भर्ती थे। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी पत्नी सायरा बानो सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार लोगों से उनके बारे में जानकारी शेयर कर रही थीं।

ये भी पढ़ेंः एकनाथ खडसे के दामाद गिरीश चौधरी को ईडी ने किया गिरफ्तार! जानिये, क्या है मामला

तबीयत बिगड़ने पर कराया गया था अस्पताल में भर्ती
दिलीप कुमार को पिछले 6 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टरों ने बताया था कि उनके लंग्स में फ्लूइड इकट्ठा हो गया है। उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन 29 जून को एक बार फिर सांस लेने में परेशानी होने लगी थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके ट्विटर अकाउंट पर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई थी। उनकी पत्नी सायरा बानो ने वीडियो शेयर कर बताया था कि वे दिलीप कुमार को जल्द ही घर ले जाएंगी। लेकिन इस बार प्रशंसकों की लाख दुआएं भी काम नहीं आईं और दिलीप साहब इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए।

कोरोना से हो गया था दो भाइयों की निधन
इससे पहले वर्ष 2020 में दिलीप कुमार के दो छोटे भाइयों 88 वर्षीय असलम खान और 90 वर्षीय एहसान खान का कोरोना से निधन हो गया था। इसके बाद दिलीप कुमार ने अपना जन्मदिन और शादी की सालगिरह भी नहीं मनाई थी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.