उत्तर भारत में कोहरे के चलते यातायात प्रभावित, इस राज्य में रात में नहीं चलेंगी रोडवेज बसें

20 दिसंबर की रात चंडीगढ़, वाराणसी और लखनऊ में खराब मौसम के कारण उड़ानों को डायवर्ट किया गया। घने कोहरे के चलते कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

184

इस समय समूचा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार यानी 21 दिसंबर को सुबह कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा। सुबह आठ बजे के बाद तक आसमान में सूरज की लुकाछुपी जारी रही। मौसम विज्ञान विभाग का अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान है। इसका असर हवाई, रेल और बस सेवा पर पड़ा है। 20 दिसंबर की रात चंडीगढ़, वाराणसी और लखनऊ में खराब मौसम के कारण उड़ानों को डायवर्ट किया गया। घने कोहरे के चलते कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम के बदले मिजाज की वजह से उत्तर प्रदेश शासन ने रात को रोडवेज बसों को नहीं चलाने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता, जानने के लिए पढ़ें यह खबर

रेड अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर भारतीय राज्यों में ठंड का रेड अर्लट जारी किया है। साथ ही दिल्ली के लिए 23 दिसंबर तक का येलो अलर्ट जारी किया है। यानी इस दौरान सुबह बाहर निकलते वक्त खास ध्यान रखने की जरूरत है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.