लखनऊ शहर का नाम रोशन करने वालों का हुआ सम्मान, ये हस्तियां रहीं शामिल

लखनऊ में इसी वर्ष एक फीचर फिल्म व वेब सिरीज का मिर्माण करेंगे, जिसमें उत्तर प्रदेश के नए कलाकारों को मौका मिलेगा।

105

लखनऊ वेलकम क्रिएशन्स एवं नव अंशिका फाउंडेशन ने शहर का नाम रोशन करने वालों का सम्मान किया। सम्मान समारोह ‘प्राइड ऑफ़ सिटी‘ का आयोजन 25 मई को गोमती नगर स्थित उत्तर प्रदेश से जुड़े व्यक्तियों, कलाकारों व मेडिकल से जुड़े व्यक्तियों आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी किया गया। राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने विभूतियों को सम्मानित किया। अखिल भारतीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल ने व पूर्व न्याधीश चन्द्र भूषण पाण्डेय ने भी सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें – के-के-के में सिमटा सिद्धू का करियर, जेल में मिला क्लर्की का काम

प्राइड ऑफ सिटी अवार्ड से विभूषित होने वाले विभूतियों में डॉ आर.पी. सिंह, डॉ एके त्रिपाठी, डॉ सुधा बाजपेई, डॉ शिवांगी, समाज सेवक हरी राम जायसवाल, सुरेश सिंह चौहान, समाज सेविका सुप्रिया शर्मा, मधुलिका शर्मा, रिया पांडे, लायंस क्लब ड्रीम्स के सचिव अजय महेंद्र, जितेन्द्र कुमार जेई अध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण जेई एसोसिएशन, जेई इम्तियाज़ अली, पूर्व पुलिस अधिकारी सत्या सिंह, महिला सब इंस्पेक्टर संगम यादव, सावित्री सिंह, सुनीता वर्मा, उपन्यासकार महेंद्र भीष्म, फिल्म डायरेक्टर मुंबई से सनोज मिश्रा, फिल्म डायरेक्टर रवि भाटिया, फिल्म कलाकार अमन सिंह परमार, संतोष यमराज, अभिनेता रवि ठाकुर, शालिनी चंद्रा, वंदना शुक्ला, अंजू रस्तोगी, मशहूर अभिनेता डॉ अनिल रस्तोगी, राजीव सक्सेना, बुजुर्गों की संस्था संचालक जीसी सिंघल, ऋषि सक्सेना, रोमा श्रीवास्तव, अंजू यादव, शिक्षा जगत से प्रोफेसर बीबी यादव, एडवोकेट आलोक श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, अरिवन्द कुमार शर्मा, सचिन्द्र मिश्र, जेबी सिंह, सूचना बचाओ संस्था के अध्यक्ष तनवीर अहमद, रुवेद किदवई व पंकज सिन्हा को सम्मानित किया गया।

तनु श्रीवास्तव ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा
सम्मान समारोह के बाद अनुष्का श्रीवास्तव ने गणेश वंदना की। अनुष्का श्रीवास्तव ने फोक डांस प्रस्तुत किया। सेमी वर्मा ने देश भक्ति पर डांस किया गया। इसे देख कर सभी दर्शकों की आंखे भीग गयीं। तनु श्रीवास्तव ने ‘जब छाये मेरा जादू गाना गाकर अपनी आवाज का जादू बिखेरा- संगीत में सैफ ने मिक्स बॉलीवुड गाने गा कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। रोमा श्रीवास्तव ने कत्थक नृत्य किया। वहीं छोटी बच्ची इशिका श्रीवास्तव ने कत्थक नृत्य पेश किया।

कोरोना महामारी की परिस्थितियों को किया याद
कार्यक्रम की आयोजक नव अंशिका फाउंडेशन के संस्थापक व फिल्म डायरेक्टर जे.के. सिन्हा ने बताया कि देश में दो वर्ष भयानक कोरोना की महामारी रही है, न जाने कितनों ने कितने अपने खोये हैं और दिक्कतों का सामना किया है। हम उस वक्त के सभी समाजसेवियों आदि का सम्मान करना चाहते हैं ताकि भविष्य में सभी लोग अपने अपने कर्तव्यों का पालन करते रहे और समाज सेवा का जज्बा कम न होने पाए। उन्होंने बताया कि अभी और भी बहुत बड़ा शो करेंगे और इसी वर्ष एक फीचर फिल्म व वेब सिरीज का मिर्माण करेंगे, जिसमें उत्तर प्रदेश के नए कलाकारों को मौका मिलेगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.