दीपोत्सव पर यूपी बनेगा आत्मनिर्भर! अयोध्या में दशहरा से दीपावली तक रहेगी राम नाम की धूम

इस बार अयोध्या में दीपोत्सव की थीम आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश को रखा गया है। दीपोत्सव पर यहां छह दिनों तक हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।

88

इस बार दशहरा और दीपावली पर श्री राम नगरी अयोध्या में खास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यहां दशहरा से दीपावली तक राम नाम की धूम मची रहने के लिए कई तरह के कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार की गई है।

इस बार अयोध्या के दीपोत्सव में पीएम नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। राज्य के पर्यटन और संस्कृति मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार अयोध्या में 7 लाख 51 हजार दीये की सजावट करने के निर्देश दिए हैं।

थीम आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश
इस बार दीपोत्सव की थीम आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश को रखा गया है। दीपोत्सव पर यहां छह दिनों तक हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के हस्त निर्मित उत्पादों को शामिल किया जाएगा। इसका नाम शिल्पोत्सव दिया गया है। दीपोत्सव से पहले दशहरे के आसपास अयोध्या में विदेशी रामलीला मंडलियों को आमंत्रित किया गया है।

ये भी पढ़ेंः युपी चुनाव 2022: भाजपा को सबक सिखाने के लिए शिवसेना का बड़ा प्लान

मंदिरों में प्रज्वलित किए जाएंगे अलग से 10 लाख दीये
पर्यटन व संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने इस बारे में बताया कि साढ़े सात लाख दीये तो अयोध्या में प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही करीब 10 लाख दीये अन्य मंदिरों और आश्रमों में जलाए जाएंगे। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में साढ़े सात लाख दीपकों के प्रज्वलित करने का नया कीर्तिमान बनेगा। पिछली बार साढ़े छह लाख दीपक जलाए गए थे। अयोध्या में इसका शुभारंभ 30-31 अक्टूबर से हो सकती है।

खास बात

  • पीएम 18 परियोजनाओं का लोकार्पण कर सकते हैं
  • मुख्य आयोजन राम की पैड़ी पर किया जाएगा
  • 6 अक्टूबर को फिल्मी सितारों का रामलीला आयोजित किया जाएगा

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.