बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था रवाना

भगवती नगर स्थित यात्री निवास से सुबह चार बजे से कुछ मिनट पहले ही श्रद्धालु बालटाल के लिए रवाना हुए।

77

जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए 1जून  सुबह चार बजे के करीब बम-बम भोले के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था रवाना हो गया। कडे़ सुरक्षा घेरे में 264 छोटे-बड़े वाहनों में सवार होकर श्रद्धालु भगवान शिव की अराधना करते हुए पहलगाम व बालटाल आधार शिविरों के लिए रवाना हुए।

भगवती नगर स्थित यात्री निवास से सुबह चार बजे से कुछ मिनट पहले ही श्रद्धालु बालटाल के लिए रवाना हुए। बालटाल मार्ग से कुल 2309 श्रद्धालुओं को 153 वाहनों में रवाना किया गया। इनमें 1561 पुरूष, 636 महिलाएं, 43 बच्चे, 63 साधु, छह साध्वी शामिल थे, जो 71 छोटे तथा 82 बड़े वाहनों में सवार होकर बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए निकले।

यह भी पढ़ें-उदयपुर में तनाव के बीच रथयात्रा! जानिये, प्रशासन की कैसी है तैयारी

वहीं पहलगाम मार्ग के लिए पांच बजे से पहले 4131 श्रद्धालु रवाना हुए इनमें 3208 पुरूष, 799 महिलाएं, 12 बच्चे, 103 साधु तथा आठ साध्वी तथा एक किन्नर शामिल थे। ये श्रद्धालु 46 बसों व 65 छोटे वाहनों में सवार होकर रवाना हुए। श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ सुरक्षाबलों की टुकड़ियां भी रवाना हुई हैं।।

इसी बीच 1जून को भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो घंटों के लिए सामान्य यातायात बंद रखा गया ताकि अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यह यात्री बिना किसी बाधा के अपना सफर पूरा कर सकें।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.