अफगानिस्तानः तालिबानी शासन में पहली बार खुलेंगे सिनेमाघर, कलाकारों ने कही ये बात

अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी बाद देश के सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था। सिनेमाघरों के एक साल के बाद खुलने के कारण लोग खुशी मना रहे हैं।

83

अफगानिस्तान में पिछले साल 15 अगस्त को तालिबान शासन की वापसी के बाद पहली बार देश के सिनेमाघर खुलने के लिए तैयार हैं। हालांकि फिल्मों में महिलाओं की भूमिका बहुत सीमित रहेगी। जानकारी के मुताबिक फिल्म में सिर्फ एक महिला एक्टर ने अभिनय किया है।

अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी बाद देश के सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था। सिनेमाघरों के एक साल के बाद खुलने के कारण कई लोग खुशी मना रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इस मामले में महिलाओं की भूमिका और अधिकारों के उल्लंघन पर गंभीर चिंता जाहिर कर रहे हैं।

अफगानी न्यूज एजेंसी खामा प्रेस के मुताबिक देश में 37 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री को दिखाया जाना है लेकिन गौर करने वाली बात है कि एक मात्र महिला अभिनेत्री आतिफा मोहम्मदी ने ही इन सभी फिल्मों में भूमिका निभाई है।

अभिनेता-अभिनेत्री जताई खुशी
कलाकार अब्दुल साबोर खिनजी ने कहा है कि एक साल बाद सिनेमाघरों के खुलने से फिल्मों के अभिनेता खुश हैं। उन्होंने आगे कहा कि फिल्मों के निर्माण के लिए धन उपलब्ध करना होगा। एक साल बाद फिर से सिनेमाघर खुल रहे हैं। एक अन्य कलाकार फयाज इफ्तिखार ने कहा कि हमने अपनी पॉकेट मनी फिल्मों पर खर्च कर दिया है। हम सिर्फ अपना काम करके खुश हैं।

महिलाओं के लिए की ये मांग
काबुल की जहरा मुर्तजावी ने एक महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि फिल्मों में महिलाओं को प्रतिबंधित नहीं किया जाना चाहिए। यह महिलाओं का भी अधिकार है। उन्होंने आगे कहा कि फिल्मों में महिलाएं नहीं होंगी तो फिल्म अच्छी नहीं लगेगी।

तालिबान सरकार ने महिलाओं पर लगा रखे हैं कई प्रतिबंध
तालिबान ने पिछले माह महिलाओं और लड़कियों को अपने घरों से बाहर निकलने पर रोक लगा दिया था, तालिबान ने कहा था कि जब तक जरूरी न हो महिलाएं और लड़कियां अपने घर से ना निकलें। अगर निकल भी रही हैं तो वह अपने पूरे शरीर और चेहरे को ढक कर निकले। हालांकि इस फैसले से कुछ ही लोग हैरान थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.