जल्द खत्म होगी ऑक्सीजन की किल्लत,विदेशों से भी बढ़ रहे हैं मदद के हाथ

कोरोना से मची तबाही के बीच भारत को कई देशों से मदद पहुंचनी शुरू हो गई है। इसके साथ ही कई देशों ने हर तरह की मदद का भरोसा दिया है।

76

एयर इंडिया की एक फ्लाइट सिंगापुर से 500 BiPAPs, 250 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स और अन्य मेडिकल उपकरण लेकर मुंबई पहुंच चुकी है। यह फ्लाइट 25 अप्रैल की रात यहां छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची है। जल्द ही ये महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुंबई और महाराषट्र के अस्पतालों तक पहुंचाए जाएंगे।

अमेरिका के जेएफके हवाई अड्डे पर एयर इंडिया द्वारा 318 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स को दिल्ली लाने के लिए लोड किया गया है। इससे दिल्ली के अस्पतालों में पिछले कई दिनों से जारी ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने में मदद मिल सकेगी।

ये भी पढ़ेंः 26 जनवरी दिल्ली हिंसाः दीप सिद्धू को दूसरे मामले में भी जमानत!

वैक्सीन बनाने के लिए कच्चा माल देने का वादा
बता दें कि अमेरिका ने भारत को वैक्सीन बनाने के लिए जरुरी कच्चा माल देने का भी वादा कर दोस्ती का फर्ज निभाया है। बाइडेन प्रशासन की ओर से कहा गया है कि इस विषम परिस्थिति में अमेरिका अपने दोस्त भारत को हर तरह से मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यूके भारत के साथ
ब्रिटेन ने भी भारत को इस महामारी से लड़ने मेंं भारत को मदद करने का वादा किया है।

जापान से पीएम ने की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बीच जापान से भी कई मुद्दों पर फोन पर बात की है। उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है। उन्होंने कहा, ‘फोन पर जापान के साथ विभिन्न तरह की चल रही द्विपक्षीय पहलों की प्रगति की समीक्षा की। हमने उच्च प्रौद्योगिकी, कौशल विकास और कोरोना महामारी से एक साथ लड़ने सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर भी चर्चा की।’

रेल मार्ग से भी युद्ध स्तर पर प्रयास जारी
आकाश मार्ग के आलावा रेल और सड़क मार्ग से भी देश भर के राज्यों में ऑक्सीजन की सप्लाई युद्ध स्तर पर की जा रही है। भारतीय रेलवे की ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’, ऑक्सीजन टैंकरों को लेकर, झारखंड के बोकारो से लखनऊ पहुंची है।

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्रः 18 वर्ष से ऊपर वालों को मुफ्त टीका!

विदेशों से बढ़ रहे मदद के हाथ
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने इस बारे में ट्वीट करते हुए कहा है,’भारत में वर्तमान स्थिति को देखकर बहुत दुखी हूं। फिलहाल अमेरिकी सरकार मदद करने के लिए जुट गई है। माइक्रोसॉफ्ट की ओर से भारत की जरुरतों को देखते हुए हर तरह से सहायता पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।’

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने इस आपदा की घड़ी में देश को 135 करोड़ रुपए डोनेट किए जाने की जानकारी दी है।

हर दिन आ रहे हैं रिकॉर्ड केस
भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 3,52,991 कोरोना के नए मामले आए हैं, जबकि 2812 लोगों की मौते हो गई है।

अन्य आंकड़े
कुल मामले: 1,73,13,163
स्वस्थ हुए लोग: 1,43,04,382
कुल मौत: 1,95,123
एक्टिव मामले: 28,13,658

कुल टीकाकरण: 14,19,11,223

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.