नये आईजी ने परखी श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा व्यवस्था, त्रिस्तरीय सुरक्षा को लेकर कही ये बात

2005 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपक कुमार बिहार के बेगूसराय के रहने वाले हैं। आगरा रेंज के आईजी बनने से पहले अलीगढ़ रेंज की कमान संभाल रहे थे।

नये आईजी आगरा रेंज दीपक कुमार ने चार्ज लेने के बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने श्री कृष्ण जन्मस्थान पर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मथुरा सप्त पुरियों में से एक है, यहाँ आने वाले श्रद्धालु बेहतर और अच्छा महसूस करें ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी।

गौरतलब हो कि 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपक कुमार बिहार के बेगूसराय के रहने वाले हैं। आगरा रेंज के आईजी बनने से पहले अलीगढ़ रेंज की कमान संभाल रहे थे। 12 मार्च को दीपक कुमार ने आगरा में चार्ज लिया और 14 मार्च की देर शाम वह मथुरा पहुंचे। विभागीय बैठक के बाद उन्होंने देररात श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

आईजी आगरा रेंज दीपक कुमार ने कहा कि मथुरा व्यापारिक दृष्टि से तो महत्वपूर्ण है ही लेकिन इसका सबसे ज्यादा महत्व यहां की सांस्कृतिक विरासत है। यह सप्त पुरियों में से एक नगरी है। श्रीकृष्ण की नगरी में हर दिन हजारों लोग आते हैं। इन सभी को सुरक्षा देना पुलिस का काम है। इसके लिए अपराधियों पर पूरी तरह से शिकंजा कसना होगा। टै्रफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जल्द ही विस्तृत योजना तैयार की जाएगी। इसके लिए इंजीनियरों का भी सहयोग लिया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की त्रिस्तरीय सुरक्षा है। इसे और कड़ा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here