जल्द साकार होगा अखंड भारत का सपना? जानिये, इस मुस्लिम धर्म गुरू का क्या है दावा

अभी तक आरएसएस और हिंदुत्वादी पार्टियों के पदाधिकारी ही अखंड भारत की मांग करते रहे हैं, लेकिन अब एक मुस्लिम धर्मगुरु ने भी कहा है कि जल्द ही अखंड भारत का सपना साकार होगा।

क्या पाकिस्तान और बांग्लादेश मिलाकर अखंड भारत का फिर से सपना साकार होने जा रहा है, यह बात दूर की कौड़ी ही लगती है, लेकिन ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के मुख्य इमाम डॉ. उमर अहमद इलियासी ने यह दावा कर सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश जल्द ही भारत के साथ आ जाएंगे और अखंड भारत का निर्माण होगा।

इलियासी कुरुक्षेत्र में महर्षि दयानंद सरस्वती द्वितीय जन्म शताब्दी समारोह में शामिल हुए थे। 1 फरवरी को यहां ब्रह्मसरोवर के योग भवन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सर्वधर्म सम्मेलन में पूरे देश के धर्म गुरु शामिल हुए थे।

घर वापसी मांग
धर्मगरु इलियासी ने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश की जनता परेशान है। वहां घर वापसी की मांग जोर पकड़ रही है। वे जल्द ही भारत में शामिल हो जाएंगे। इनके साथ ही अफगानिस्तान भी भारत में आ जाएगा। यही उत्तम भारत और अखंड भारत है। बता दें कि डॉ इलियासी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को राष्ट्रपति बनाने की मांग की थी।

अन्य वक्ताओं ने भी किया समर्थन
इलियासी के बाद सभी वक्ताओं ने इस लाइन को आगे बढ़ाया। उनका कहना था कि आज भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है। पूरी दुनिया भारत की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। योग गुरु बाबा रामदेव ने भी कहा कि जल्द ही पीओके भारत में आने वाला है।

हमें विश्व गुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता
बाबा रामदेव ने कहा कि अब कातिलाना हमले पर रोक लगनी चाहिए। अब पूर्वजों की साझी संस्कृति और विरासत को मिलकर आगे बढ़ाना चाहिए। एक दूसरे के धर्म और संस्कृति का हमें सम्मान करना चाहिए। हमें अब विश्व गुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here