इस अभिनेता के मौत की उड़ी अफवाह, बेटी ने बताया सच 

बेटी नेहा ने कहा कि अभी अभिनेता विक्रम गोखले की हालत गंभीर बनी हुई है, वह अभी भी आईसीयू में ही हैं। आप लोग प्रार्थना कीजिए की वह जल्द स्वस्थ हो जाएं। 

233

हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले के निधन की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इतना ही नहीं कुछ सेलिब्रिटियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि भी दे दी। जिसके बाद अब उनकी बेटी नेहा स्वयं ही सामने आईं और अपने पिता के स्वास्थ के बारे में जानकारी दी।

‘प्रार्थना कीजिए की वह जल्द स्वस्थ हो जाएं’
अभिनेता विक्रम गोखले की बेटी नेहा ने कहा कि अभी हमारे पिता और अभिनेता विक्रम गोखले जिंदा हैं। उनकी मौत की खबर अफवाह है, कृपया आप इन खबरों पर ध्यान न दें। अभिनेता की बेटी ने अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी दी। नेहा ने कहा कि अभी अभिनेता विक्रम गोखले की हालत गंभीर बनी हुई है, वह अभी भी आईसीयू में ही हैं। आप लोग प्रार्थना कीजिए की वह जल्द स्वस्थ हो जाएं।

यह भी पढ़ें- गजब! पंजाब में गायब हो गई 538 किमी सड़कें

…तब अभिनेता की पत्नी ने कही थी यह बात
इससे पहले 23 नवंबर को अभिनेता विक्रम गोखले के निधन की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसके बाद अभिनेता की पत्नी वैशाली गोखले ने स्वयं इन खबरों का खंडन किया था। उन्होंने कहा था कि अभिनेता विक्रम गोखले अभी जिंदा हैं। उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें यहां एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.