Ayodhya Ram Mandir: सज गई अयोध्या नगरी, शुरू हुई राजा राम की प्राण-प्रतिष्ठा

22 जनवरी 2024 को भगवान श्री राम को बालक राम के रूप में स्थापित किया गया था। अब दूसरी प्राण प्रतिष्ठा में भगवान राम को राजा के रूप में स्थापित किया जाएगा। राम मंदिर की पहली मंजिल पर राजा राम का दरबार होगा।

41
Ram Mandir

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya) के राम मंदिर (Ram Mandir) में 3 जून को सुबह 6:30 बजे दूसरा प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Prana Pratishtha Ceremony) शुरू हो गया है। यह समारोह 3 जून से 5 जून तक चलेगा। इस दौरान 8 मंदिरों (Temples), राम जन्मभूमि के प्रथम तल पर राम दरबार, प्राचीर के 6 मंदिर, शिवलिंग, गणपति, हनुमान, सूर्य, भगवती और अन्नपूर्णा के साथ शेषावतार मंदिर में भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

पिछले साल 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया था और राम लला को स्थापित किया गया था। अब दूसरे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में, जो दो दिनों तक चलेगा। इसके लिए राम मंदिर को रोशनी से जगमगा दिया गया है। जहां पहले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भगवान राम के बाल रूप को स्थापित किया गया था। अब इस बार भगवान राम को राजा के रूप में स्थापित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – IPL 2025: फाइनल से पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा- “अभी आधा काम बाकी है”

अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात
अयोध्या पहुंच रहे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। रामलला के दर्शन करने के बाद श्रद्धालु राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित हैं। उधर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि रामनगरी पूरी तरह सुरक्षा के चाक-चौबंद है। सभी आयोजन स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं।

16 माह बाद राजा राम की प्रतिष्ठा
भगवान राम के बाल स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा के 16 माह बाद अब राजा राम की प्रतिष्ठा होने जा रही है। इसको लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। दूसरे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। इस बार प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभ मुहूर्त अयोध्या के प्रसिद्ध आचार्य पंडित प्रदीप शर्मा, आचार्य राकेश तिवारी और आचार्य रघुनाथ दास शास्त्री ने तय किया है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.