सुशील चंद्रा बने देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त! इन राज्यों में चुनाव कराने की बड़ी जिम्मेदारी

81

सुशील चंद्रा को देश का 24वां मुख्य चुनाव आुक्त नियुक्त किया गया है। उन्होंने 13 अप्रैल को पद भार ग्रहण किया। एक दिन पहले 12 अप्रैल को इस महत्वपूर्ण पद के लिए उनका नाम तय किया गया था।

इससे पहले सुनील अरोड़ा मुख्य चुनाव आयुक्त का दायित्व निभा रहे थे। उनका कार्यकाल 12 अप्रैल को पूरा हो गया।उनकी जगह अब सुशील चंद्रा को नियुक्त किया गया है। इस पद पर उनका कार्यकाल 13 मई 2022 तक का है।

इन राज्यो में चुनाव कराने की है जिम्मेदारी
चुनाव आयुक्त का पद भार ग्रहण करने से पहले चंद्रा सीबीडीटी के अध्यक्ष थे। उनके नेतृत्व में चुनाव आयोग मणिपुर, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। इन राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल 2022 मार्च में अलग-अलग तारीखों को पूरा हो रहा है। उत्तर प्रदेश का कार्यकाल अगले साल 14 मई को समाप्त हो रहा है।

ये भी पढ़ेंः बाबरी विध्वंस मामले में महत्वपूर्ण फैसला देनेवाले जज को मिला ये महत्वपू्र्ण पद!

खास बातें

  • सुशील चंद्रा को लोकसभा चुनाव से पहले 14 फरवरी 2019 को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था।
  • मुख्य चुनाव आयुक्त के रुप में उनका कार्यकाल 14 मई 2022 को पूरा होगा।
  • चुनाव आयोग बनाए जाने से पहले वे केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष थे।
  • वे आईआईटी से बीटेक हैं।
  • वे भारतीय राजस्व सेवा (आयकर कैडर) के 1980 बैच के अधिकारी हैं।
  • चंद्रा से पहले टीएस कृष्णमूर्ति ऐसे आईआरएम अधिकारी थे, जिन्हें निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था
  • कृष्णमूर्ति 2004 में मुख्य चुनाव आयुक्त बने थे।
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.