Pakistan: पाकिस्तानी युवाओं के मन में उठ रहे अजीब सवाल, महिलाओं के प्रति ऐसी गंदी सोच?

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से कई भारत विरोधी वीडियो वायरल हो रहे हैं।

69
Photo : Video Screenshot

अगर पाकिस्तान (Pakistan) भारत-पाक युद्ध (Indo-Pak War) जीत जाता है तो क्या उसे भारतीय महिलाओं (Indian Women) को रखैल बनाकर रखना चाहिए या उनसे चार-चार की संख्या में शादी करनी चाहिए, यह भड़काऊ सवाल पाकिस्तान के एक मदरसे (Madrasa) में पढ़ने वाले बच्चों ने मौलाना (Maulana) से पूछा है। ऐसा ही एक वीडियो पाकिस्तान से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुआ है।

मौलाना मुफ्ती तारिक मसूद एक पाकिस्तानी देवबंदी लेखक और इस्लामी उपदेशक है। वह कराची के जामिया तूर राशिद मदरसे में इस्लामी उपदेश के नाम पर भारत विरोधी शिक्षा दे रहा है। यह पहली बार नहीं है जब उसने भारत पर टिप्पणी की हो, इससे पहले भी कई विवादित वीडियो प्रसारित हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें – LPG Price Cut: लगातार तीसरे महीने सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, आज से नई दरें लागू

सपना देख रहा है पाकिस्तान
भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से कई भारत विरोधी वीडियो वायरल हो रहे हैं। भारत के साथ सीमा युद्ध में बुरी तरह पराजित होने के बावजूद पाकिस्तानी युवा भारतीय महिलाओं को रखैल बनाने और उनसे चार-चार शादियां करने के दिवा स्वप्न देख रहे हैं। भारत पाकिस्तानियों की इस जिहादी मानसिकता पर गुस्सा व्यक्त कर रहा है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.