पेरू में बिगड़े हालात, आपातकाल की घोषणा

देशभर में हिंसक प्रदर्शन के बीच बेहद खराब स्थिति को देखते हुए पेरू के रक्षा मंत्री अल्बेर्टो ओटारोला ने देश में आपातकाल लगाए जाने की घोषणा की।

104

पिछले कुछ समय से राजनीतिक संकट से जूझ रहे पेरू में आपातकाल घोषित किए जाने की खबर है। पेरू के राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को 7 दिसंबर को पद से हटाने के बाद यह संकट लगातार गहराता जा रहा है। कैस्टिलो समर्थक नए चुनाव की मांग को लेकर व्यापक प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनों के दौरान कई स्थानों पर हिंसा, उपद्रव और भारी बवाल भी हुए। इनमें कुछ लोगों की जान जाने की खबर है।
देशभर में हिंसक प्रदर्शन के बीच बेहद खराब स्थिति को देखते हुए पेरू के रक्षा मंत्री अल्बेर्टो ओटारोला ने देश में आपातकाल लगाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा है कि सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए पुलिस के साथ सशस्त्र बलों को भी लगाया जाएगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.