SSC Result 2022: लड़कियों ने फिर मारी बाजी, राज्य में ऐसा रहा परिणाम

12वीं कक्षा के बाद 10वीं में भी कोंकण में राज्य में सबसे अधिक परिणाम आए हैं। नासिक संभाग का परिणाम इस बार  सबसे कम है।

103

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा आयोजित 10वीं की परीक्षा के परिणाम 17 जून को घोषित कर दिए गए हैं। राज्य में 96.94 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है। एक बाऱ फिर लड़कियों ने बाजी मारी  है। इस वर्ष लड़कियों की रिजल्ट 97.96 प्रतिशत है। लड़कों का परिणाम 96.06 प्रतिशत रहा है।

12वीं कक्षा के बाद 10वीं में भी कोंकण में राज्य में सबसे अधिक परिणाम आए हैं। नासिक संभाग का परिणाम इस बार  सबसे कम है। 2020 की तुलना में रिजल्ट में 1.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। रिजल्ट दोपहर 1 बजे से सभी छात्र देख सकते हैं। राज्य बोर्ड के नौ मंडलों पुणे, नासिक, कोंकण, मुंबई, अमरावती, नागपुर, लातूर, कोल्हापुर और औरंगाबाद में परीक्षा आयोजित की गई थी।

कोंकण प्रथम तो नासिक सबसे पीछे
पुणे: 96.16
नागपुर: 97.00
औरंगाबाद: 96.33
मुंबई: 96.94
कोल्हापुर: 98.50
अमरावती: 96.81
नासिक: 95.90
लातूर: 97.27
कोंकण: 99.27

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.