फिर हिला सोलोमन द्वीप, सुनामी की चेतावनी जारी

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई है। फिलहाल किसी तरह के जानमाल की हानि की सूचना नहीं है।

88

सोलोमन द्वीप का मलंगो क्षेत्र एक बार फिर कांप गया। यहां 22 नवंबर की सुबह समूचे सोलोमन द्वीप में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई है। फिलहाल किसी तरह के जानमाल की हानि की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने 22 नवंबर की सुबह 7 बजकर 33 मिनट पर तेज झटके महसूस किए। सोलोमन द्वीप प्रशासन का कहना है कि भूकंप से संबंधित और जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- चीन की अब इस देश के लोगों पर कड़ी नजर, ऐसे कर रहा निगरानी 

सोलोमन द्वीप में शामिल नौ मुख्य द्वीप समूह
सोलोमन द्वीप में पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित 1000 से अधिक द्वीपों के साथ नौ मुख्य द्वीप समूह शामिल हैं। भूकंप के बाद अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली द्वारा यहां पर सुनामी की चेतावनी जारी की गई। इंडोनेशिया की राजधानी जाकार्ता में 21 नवंबर को आए भूकंप से 162 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद इस तरह से दोबारा धरती के कांपने से लोगों में दहशत फ़ैल गई।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.