जानिये, कौन हैं सिनी शेट्टी, जिन्होंने जीता मिस इंडिया 2022 का खिताब!

सिनी शेट्टी ने 21 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब जीत लिया है। सिनी ने 31 कंटेस्टेंट को मात देकर ये खिताब अपने नाम किया है।

73

कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने 21 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब जीत लिया है। सिनी ने 31 कंटेस्टेंट को मात देकर ये खिताब अपने नाम किया है।

वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान सेकेंड रनर-अप रहीं। यह इवेंट रविवार (3 जुलाई) देर रात मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। सिनी शेट्टी चार्टेड फाइनेंस एनालिस्ट कोर्स कर रही हैं। उन्हें डांस बेहद पसंद है। उन्होंने 4 साल की उम्र से ही भरतनाट्यम सीखना स्टार्ट कर दिया था।

यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र में ‘युति’ रिटर्न्स, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विश्वास मत में जानिये किसे मिला कितना मत?

ये हस्तियां रहीं उपस्थित
मिस इंडिया के जज पैनल में इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, डीनो मोरिया, डिजाइनर्स राहुल खन्ना, रोहित गांधी, कोरियोग्राफर श्यामक डावर और क्रिकेटर मिताली राज शामिल हुए। इनके अलावा कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स भी इवेंट में नजर आए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.