पन्नू का हो परमानेन्ट इलाज… अब स्वतंत्रता दिवस पर भी खालिस्तानी चालबाजी

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू लंबे समय से भारत के विरुद्ध षड्यंत्र रचता रहा है। वह पंजाब के अपराधियों के माध्यम से खालिस्तान के बीज बोने के प्रयत्न करता रहा है। इसके अलावा किसान यूनियन आंदोलन को वह अपने षड्यंत्रों को पूरा करने का हथियार बनाना चाहता है।

136

आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू अब एक नई चालबाजी करने के प्रयत्न में है। वह भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को रोकने की बांक दे रहा है। इसके लिए वह एक बार फिर किसान यूनियन को उत्तेजित करनेवाले बयान और पोस्टर पोस्ट कर रहा है। उसने स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को ध्वज न फहराने देने के लिए भड़काऊ संदेश जारी किया है। इसके लिए देश में उसकी चालबाजियों का परमानेन्ट इलाज करने की मांग भी उठने लगी है।

ये भी पढ़ें – 15 अगस्त पर खालिस्तानी षड्यंत्र… पन्नू ने आतंकी मंसूबे पूरे करने के लिए अपनाया ट्रैक्टर आंदोलन 

पाकिस्तान के इंटर सर्विसेज इंटेलिजेन्स पोषित गुरपतवंत सिंह पन्नू एक संस्था ‘सिख फॉर जस्टिस’ का संचालन करता है। जो भारत के विरुद्ध प्रचार, आतंक फैलाने के षड्यंत्र रचती रहती है। दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान यूनियन के आंदोलन का उपयोग वह पंजाब को भारत से अलग करके खालिस्तान नामक देश के गठन की आवाज को उठाने में कर रहा है। इस बार भारत जब स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मनाने की लिए तैयारियों में व्यस्त है तो आतंकी पन्नू अपनी कुचाल से उसमें विद्रोह के स्वर उत्पन्न कर रहा है। पन्नू अमेरिका में रहता है और न्यूयॉर्क से संस्था का संचालन करता है। पन्नू के षड्यंत्रों के विरुद्ध कई बार विदेश में भारतीय समुदाय के लोगों ने तीव्र विरोध किया। अब तो पन्नू की चालबाजियों का स्थाई समाधान ढूंढने की भी आवाज उठने लगी है।

देशद्राह की नई चाल

  • आतंकी पन्नू की नई चाल के अनुसार वह अमेरिका के न्यूयार्क में 15 अगस्त को भारतीय दूतावास पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज न फहराने देने के लिए प्रदर्शन करेगा।
  • भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाल किले पर ध्वजारोहण न करने देने के लिए ट्रैक्टर रैली निकालने का आह्वान किया है।
  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ध्जारोहण न करने देने के लिए उसने लोगों को भड़काने का काम किया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने इसके लिए गुरपतंवत सिंह पन्नू पर देशद्रोही गतिविधियों में संलिप्तता का प्रकरण भी दर्ज किया है। 30 जुलाई को पन्नू ने एक संदेश भी सोशल मीडिया के माध्यम से जारी की थी, जिसमें हिमाचल के मुख्यमंत्री को धमकी दी थी। यह धमकियां हिमाचल प्रदेश के पत्रकारों में रिकॉर्डेड फोन संदेश के माध्यम से प्रसारित की गई थीं। जिसमें संदेश प्रसारणकर्ता ने अपने आपको सिख फॉर जस्टिस का जनरल काऊंसिल बताया था। और हिमाचल प्रदेश को पंजाब का हिस्सा बताया था।

ये भी पढ़ें – इस्लामी आतंकियों ने गुरुद्वारा थाला साहिब से हटाया निशान साहिब का झंडा

अफगानिस्तान पर आतंकी की चुप्पी
तालीबानियों ने अफगानिस्तान के थाला साहिब गुरुद्वारे से निशान साहिब का झंडा उखाड़ दिया। अमेरिकी सेना हटने के साथ ही अफगानिस्तान में तालिबानी आतंकी पाकिस्तानी सेना की सहायता से इस्लामी आतंक पैला रहे हैं। इसमें सिख धर्म के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। इन सिखों के लिए गुरपतवंत सिंह पन्नू के न तो आंसू निकल रहे हैं और न ही वह तालिबानियों के विरुद्ध लड़ाई का बिगुल फूंक रहा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.