कंगना के अंगना में फिर विवाद, पुलिस थाना, शिकायत और विरोध

87

अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बयानों के कारण विवादों में घिरी रहती हैं। अब खालिस्तानियों को लेकर लिखे गए इंस्टा पोस्ट को लेकर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। आरोप है कि अभिनेत्री ने सिख समुदाय के लिए अपमानजनक और भावनाओं को ठेस पहुंचानेवाला ट्वीट किया था। जिसके बाद कंगना के अंगना में एक और विवाद, पुलिस थाना, शिकायत और विरोध का चक्र शुरू हो गया है।

सिख समुदाय ने पहले ही घोषणा की थी कि, देश भर में अभिनेत्री के विरुद्ध पुलिस थानों में शिकायतें दर्ज कराई जाएंगी। इसके अनुसार दिल्ली सिख गुरुद्वारा व्यवस्थापन समिति के शिष्टमंडल ने शिकायत दर्ज कराई है, इसके बाद मुंबई के खार में भी एक शिकायत दर्ज कराई गई है।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस में फिर किताबी बम! मुंबई हमलों को लेकर मनमोहन सरकार पर वार

कंगना का नया विवाद
मुंबई में अमरजीतसिंह संधु ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि, कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में सिखों को खालिस्तानियों से संबद्ध बताया।

इंस्टा पोस्ट में ये लिखा
खालिस्तानी आतंकी सरकार के आगे आज बाहें चढ़ा रहे हैं, लेकिन नहीं भूलना चाहिये कि महिला प्रधानमंत्री ने इनको अपनी जूती के नीचे रगड़ दिया था। उन्होंने देश के लिए बहुत परेशानी झेली, लेकिन उन्होंने अपनी जान की कीमत देकर इन्हें मच्छरों की भांति रगड़ दिया। लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिये। उनकी मृत्यु के दशकों बाद भी ये उनके नाम से कांपते हैं, इनको वैसा ही गुरु ही चाहिये।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.