बिजनेस करना चाहते थे सिद्धार्थ शुक्ला, संयोग से बन गए थे अभिनेता!

सिद्धार्थ को एक्टिंग और मॉडलिंग में नहीं, बिजनेस में रुचि थी, लेकिन 2004 में अपनी मां के कहने पर उन्होंने एक मॉडलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

142

बॉलीवुड अभिनेता और बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद टीवी जगत के साथ ही बॉलीवुड में भी शोक व्याप्त है। मात्र 40 साल के इस अभिनेता के निधन पर सभी लोग शोकाकुल हैं।

12 दिसंबर 1980 को मुंबई में जन्मे सिद्धार्थ ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के रुप में की थी। वर्ष 2004 में वे टीवी सीरियल में दिखे थे, लेकिन असली पहचान उन्हें बालिका वधू से मिली थी। इस सीरियल में काम करने के बाद उनकी अपनी पहचान बन गई थी।

बिजनेस करना चाहते थे सिद्धार्थ
सिद्धार्थ को एक्टिंग और मॉडलिंग में नहीं, बिजनेस में रुचि थी, लेकिन 2004 में अपनी मां के कहने पर उन्होंने एक मॉडलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। वे बिना पोर्टफोलियो के ही वहां पहुंच गए थे। जूरी ने लुक्स को देखकर सिद्धार्थ को चुन लिया था। यहीं से उनकी किस्मत बदल गई और वे मॉडलिंग तथा एक्टिंग की दुनिया में आ गए।

इन सीरियलों में किया काम
2008 में सिद्धार्थ को तुर्की में होने वाले दुनिया के सबसे बड़े मॉडलिंग शो में भेजा गया था। वहां भी सिद्धार्थ ने शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया था। सिद्धार्थ ने वापस आने के बाद भी मॉडलिंग जारी रखी थी। बाद में उन्होंने एक फेयरनेस क्रीम के कमर्शियल एड में भी अभिनय किया। उन्हें बाबुल आंगन छूटे ना में लीड रोल मिला। हालांकि उन्हें इस सीरियल से ज्यादा पहचान नहीं मिली। उनकी पहचान बालिका वधू से बनी।

ये भी पढ़ेंः अभिनेता और बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन!

इन अभिनेत्रियों के साथ किया अभिनय
वे कलर्स के शो दिल से दिल तक मे रश्मि देसाई के साथ नजर आए। इस धारावाहिक में दोनो की जोड़ी को खूब पंसंद किया गया। सिद्धार्थ ने वर्ष 2013 में डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी हिस्सा लिया। उनके लुक्स को देखते हुए उन्हें फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में अहम रोल मिला था। इस फिल्म में उनकी और शहनाज गिल की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। बाद में दोनों बिग बॉस 13 में साथ आए थे। दोनों के बीच रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में रही थीं। सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज टूट गई हैं।

शोक की लहर
उनके निधन पर हर क्षेत्र के लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी उनके निधन पर ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.