नासिकः सैनिटाइजर बनाने वाली कंपनी में आग से अफरातफरी!

मुंबई-नासिक हाईवे के पास एयरसेल सैनिटाइजर कंपनी में आग लगने से अफरातफरी मच गई है।

80

महाराष्ट्र में मुंबई-नासिक हाईवे के पास, परागान होटल के पीछे एयरसेल सैनिटाइजर कंपनी में आग लगने से अफरातफरी मच गई है। कल्याण और भिवंडी फायर स्टेशन की कई गाड़ियां वहां आग बुझाने मेंं जुटी हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार निजी पानी के टैंकर भी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही ठाणे और आसपास के अन्य शहरों के फायर स्टेशनों से भी पानी के टैंकर घटनास्थल पर रवाना किए गए हैं।

कोई हताहत नहीं
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने का शक व्यक्त किया जा रहा है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटनास्थल पर पुलिस के साथ ही दमकल विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए हैं। वे आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः मुंबई लोकल के यात्री बन गए कोरोना सुपर स्प्रेडर! जानिए कैसे?

आग लगने की घटनाएं बढ़ीं
महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से आग लगने की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। हाल ही में मुंबई के दहिसर में एक कोविड सेंटर भी आग लग गई थी। इस अग्नि तांडव में कोई हताहत तो नहीं हुआ था, लेकिन बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था।इससे पहले मुंबई के भांडुप में एक कोविड अस्पताल में भीषण आग लग गई थी। इस घटना में 10 कोविड मरीजों की जान चली गई थी। अन्य मरीजों को वक्त रहते दूसरे अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया था।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.