महाराष्ट्रः इन जिलों में दी जाएगी प्रतिबंधों में ढील!

मुंबई, ठाणे समेत प्रदेश के अन्य जिलों में प्रतिबंध में ढील दी जाएगी। दुकान, सिनेमाहॉल, जिम आदि के संचालन में भी राहत दी जाएगी।

79

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। इसे देखते हुए प्रदेश की महाविकास आघाड़ी सरकार ने प्रतिबंधों में ढील देने का निर्णय लिया है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि 25 जिलों में प्रतिबंधों में ढील देने का निर्णय लिया गया है। टोपे ने बताया कि शनिवार को भी प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी। लेकिन रविवार को पहले की तरह प्रतिबंध लागू रहेगा।

यहां जारी रहेंगे प्रतिबंध
राजेश टोपे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुणे, सातारा, सांगली, कोल्हापुर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पालघर, बीड और अहमदनगर में कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रतिबंध लागू रहेगा।

इन जिलों में मिलेगी ढील
इनके आलावा मुंबई, ठाणे समेत प्रदेश के अन्य जिलों में प्रतिबंध में ढील दी जाएगी। दुकान, सिनेमाहॉल, जिम आदि के संचालन में राहत दी जाएगी। शादी और अन्य तरह के समारोहों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। एसी हॉल के इस्तेमाल पर भी रोक जारी रहेगी।

ये भी पढ़ेंः कोरोना महामारीः दिल्ली वालों से ज्यादा जागरुक मुंबईकर!

रात 8-9 बजे तक दुकानों को खोलने की मिलेगी अनुमति
राजेश टोपे ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में नई गाइडलाइंस जारी की जाएगी। होटल और दुकानों को खुलने का समय 8-9 बजे रात तक बढ़ाया जा सकता है। लेकिन शर्त यह है कि स्टाफ को टीके के दोनों डोज लगे होने चाहिए। इन्हें 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी जाएगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.