भीगी-भीगी सी मुंबई के लिए आया ऑरेंज एलर्ट

महाराष्ट्र में मॉनसून का आगमन हो चुका है। मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार 1 जून से 9 जून तक के बीच राज्य के अधिकांश क्षेत्र में अब तक बारिश का प्रमाण संतोषजनक रहा है।

102

मुंबई में मंगलवार देर रात से शुरू हुई बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया था। इसके कारण नीचले क्षेत्रो में जल जमाव हो गया, ट्रेन सेवा भी प्रभावित हुई। इस बीच अगले चार दिनों के लिए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज एलर्ट जारी किया गया है।

पांच मिनट में देख ली मुंबई
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बारिश से शहर की परिस्थिति का जायजा लेने के लिए मुंबई महानगर पालिका के आपत्ति निवारण कक्ष में पहुंचे थे। यहां पर मुंबई के अलग-अलग क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों से मिल रहे जीवंत वीडियो से मुख्यमंत्री ने शहर को देखा। वे वहां पांच मिनट रहे और शहर का पूरा हाल जान लिया।

इसे मराठी में पढ़ें – मुंबईत ४ दिवस ऑरेंज अलर्ट!

अगले चार दिन भी बरसेगी
क्षेत्रीय मौसम विभाग की प्रमुख शुभांगी भुते ने जानकारी दी है कि मुंबई समेत पूरी कोंकण क्षेत्र के लिए अगल चार से पांच दिन बारिश के रहेगी। इसमें कुछ स्थानों पर अतिवृष्टि भी हो सकती है। कोकण के तटीय क्षेत्र के लिए रेड एलर्ट जारी किया गया है जबकि मुंबई के लिए दिनांक 10 जून से 13 जून 2021 तक बारी बारिश की चेतावनी दी गई है। यहां के लिए ऑरेंज एलर्ट है जिसमें मुंबई, ठाणे, पालघर का समावेश है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.