रांची-बलरामपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन पांच मार्च को

त्योहार का मौसम होनेवाली भीड़ को सेवाएं देने के लिए रेलवे ने कुछ सेवाओं का विस्तार किया है।

131

होली फेस्टिवल के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए ट्रेन संख्या 08028/08027 रांची-बलरामपुर-रांची होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। यह ट्रेन केवल एक ट्रिप चलेगी। इन ट्रेनों में एसएलआर/डी के 2 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 16 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 3 कोच समेत कुल 21 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 08028 रांची-बलरामपुर होली स्पेशल ट्रेन 05/03/2023 (रविवार) को रांची से प्रस्थान करेगी। रांची प्रस्थान रविवार 23:55 बजे, मूरी आगमन 01:05 बजे प्रस्थान 01:10 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:15 बजे प्रस्थान 02:25 बजे, कोडरमा आगमन 05:35 बजे प्रस्थान 05:37 बजे, गया आगमन 07:02 बजे प्रस्थान 07:07 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय आगमन 10:15 बजे प्रस्थान 10:25 बजे, वाराणसी आगमन 11:30 बजे प्रस्थान 11:55 बजे, भटनी आगमन 14:45 बजे प्रस्थान 14:50 बजे, गोरखपुर आगमन 17:45 बजे प्रस्थान 18:00 बजे, बढ़नी आगमन 19:45 बजे प्रस्थान 19:50 बजे एवं बलरामपुर आगमन सोमवार 22:00 बजे होगा।

यह भी पढ़ें – ‘आप’ के चार नेताओं ने भाजपा नेता के खिलाफ पोस्ट किये थे विवादास्पद कंटेंट, न्यायालय ने दिया ये निर्देश

ट्रेन संख्या 08027 बलरामपुर-रांची होली स्पेशल ट्रेन दिनांक 07/03/2023 मंगलवार को बलरामपुर से प्रस्थान करेगी। बलरामपुर प्रस्थान मंगलवार 08:45 बजे, बढ़नी आगमन 10:15 बजे प्रस्थान 10:20 बजे, गोरखपुर आगमन 13:20 बजे प्रस्थान 13:30 बजे, भटनी आगमन 15:03 बजे प्रस्थान 15:05 बजे, वाराणसी आगमन 18:15 बजे प्रस्थान 18:40 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय आगमन 19:20 बजे प्रस्थान 19:30 बजे, गया आगमन 22:00 बजे प्रस्थान 22:05 बजे, कोडरमा आगमन 23:25 बजे प्रस्थान 23:27 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:20 बजे प्रस्थान 02:30 बजे, मूरी आगमन 03:35 बजे प्रस्थान 03:40 बजे एवं रांची आगमन बुधवार 05:00 बजे होगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.