शनिवार से मुंबई सहित राज्य में झमाझम बरसेंगे बदरा

महाराष्ट्र में बारिश थमी हुई है। इससे अधिक बारिश वाले स्थानों पर लोगों को राहत मिली है।

82

पिछले कई दिनों से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सहित महाराष्ट्र में बेरूख हुए मानसून ने फिर एक बार करवट बदली है। उत्तर भारत पर मेहरबान होने के बाद उनका रूख महाराष्ट्र की ओर हुआ है। शनिवार से अगले तीन दिनों तक मुंबई सहित महाराष्ट्र में अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है।

मानसून के बदलते रुख का असर बुधवार रात से ही दिखने लगा है। मुंबई प्रादेशिक मौसम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. जयंन सरकार पहले ही अनुमान व्यक्त कर चुके हैं कि, अगले पांच दिनों तक मुंबई सहित महाराष्ट्र में बारिश की ज्यादा गुंजाइश नहीं है। धूप छांव के बीच कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। यह हवा का कम प्रक्षोभ बनने के कारण निर्माण हुई है। इसी बीच केंद्रीय मौसम विभाग ने जानकारी दी कि मानसून का रूख उत्तर भारत की ओर रहेगा। अब मौसम विभाग ने फिर करवट बदली है। मौसम की जानकारी देनेवाली निजी संस्था स्काईमेट के प्रमुख वैज्ञानिक महेश पालावत के अनुसार शनिवार से मुंबई सहित महाराष्ट्र में अच्छी बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवात जैसी स्थिति बनने के बाद फिर मानसून के बादल महाराष्ट्र में दस्तक देने जा रहे हैं।

ठाणे और पालघर के बाद मुंबई में जमकर मेघ बरसेंगे। रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग सहित राज्य के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है। राज्य के कई जिलों में गुरुवार को ही तेज बारिश दर्ज की गई है। मुंबई में ज्यादा बारिश नहीं है लेकिन काले बादल छाए हुए हैं। राज्य में जुलाई महीने में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी। जुलाई में मुंबई में औसतन बारिश 919.9 मिमी दर्ज की गई थी। पिछले एक दशक में वर्ष 2020 में जुलाई में सबसे ज्यादा बारिश 1502.6 मिमी दर्ज की गई थी. उसके बाद 2019 में 1,464.8 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं इस साल मुंबई में जुलाई के पहले 13 दिनों में भारी बारिश के साथ, 12 जुलाई को औसत 919.9 मिमी बारिश हुई।

यह भी पढ़ें – #Terrorfunding एटीएस ने मुंबई से आतंकी दाऊद के उस गुर्गे को पकड़ा

बहरहाल पिछले एक पखवाड़े से ज्यादा समय तक कुछ हिस्सों को छोड़ दें तो राज्य में मानसून गायब था। इस बीच लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। मुंबई प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार आगामी शनिवार से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। शनिवार को ठाणे में बारिश का निचला स्तर यानी ”येलो अलर्ट” जारी किया गया है। कमोबेश यही स्थिति रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, कोल्हापुर, सातारा, परभणी, हिंगोली, नांदेड़, गडचिरोली और गोंदिया में भी रहेगी।पश्चिमी तट पर निम्न-स्तरीय पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने से छह अगस्त से अच्छी बारिश होने की संभावना है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.