कोहरे ने लगाया रेल सेवा पर ब्रेक, रद्द की गई ‘इतनी’ ट्रेनें

देश के पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तापमान में कुछ सुधार हुआ है। लेकिन देश भर में कई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगने की खबर है।

110

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत का ज्यादातर हिस्सा 22 जनवरी की सुबह घने कोहरे में लिपटा रहा। इसके मद्देनजर रेलवे ने 396 ट्रेनों को पूरी तरह और 45 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद कर दिया। यह जानकारी रेलवे के एक अधिकारी ने दी।

यहां की ट्रेनें रद्द
इस अधिकारी के अनुसार दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों से चलने वाली रेलगाड़ियां रद की गई हैं। इसके अलावा 21 गाड़ियों के समय को संशोधित कर तीन के मार्ग में बदलाव किया गया है।

दिल्ली के तापमान में सुधार, सफदरजंग में सुबह पारा 8.2
देश के पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तापमान में कुछ सुधार हुआ है। यह जानकारी 22 जनवरी को भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने दी। इस अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सफदरजंग क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस, पालम में 10.2 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 6.8 डिग्री सेल्सियस, रिज में 6.5 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली के अंदर न सिर्फ तापमान में सुधार दर्ज किया गया है, बल्कि दृश्यता भीकुछ दिनों के मुकाबले थोड़ी बेहतर हुई है। सुबह सफदरजंग, पालम और लोधी रोड में दृश्यता 500 मीटर से अधिक दर्ज की गई। अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, चंडीगढ़, अंबाला, करनाल, सोनीपत और पानीपत दृश्यता 0 से 500 मीटर जीत दर्ज की गई। 23 से 25 जनवरी के बीच दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हल्की बरसात की संभावना भी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.