मेट्रो कारशेड में गोली चलानेवाले वे ‘अदृश्य’ कौन?

126

पुणे शहर के कोथरूड क्षेत्र में मेट्रो कारशेड में एक कर्मचारी को गोली लग गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटनास्थल से कुछ कारतूस भी बरामद किये गए हैं। इसकी जांच पुणे पुलिस कर रही है।

कोथरूड क्षेत्र में काम कर रहे एक कर्मचारी को अचानक गोली लग गई। इसके बाद मचे हड़कंप के बीच कारशेड के कर्मचारी हरकत में आए और घायल कर्मचारी को अस्पताल लेकर गए। घायल कर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। यह घटना बुधवार सायंकाल की है।

ये भी पढ़ें – महाराष्ट्र एसटी कर्मचारियों को कब मिलेगा वेतन? अब तो जीना हुआ मुश्किल!

पुणे मेट्रो के जनसंपर्क अधिकारी हेमंत सोनवने ने जानकारी दी है कि कोथरूड के हिल व्यू पार्क कार डिपो की ईटीओ इमारत की छत से कुछ कारतूस बरामद हुए थे। एक गोली मेट्रो का काम कर रहे एक कर्मचारी को छूकर निकल गई। इसकी शिकायत पुणे पुलिस को दे दी गई है।

मेट्रो की शिकायत की पुष्टि कोथरूड पुलिस ने भी की है। पुलिस ने बताया कि वहां से कारतूस बरामद किया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.