बारामती में स्कूली छात्राओं से भरी बस नाले में गिरी, ‘इतने ‘ विद्यार्थी घायल

कोल्हापुर जिले में इचलकरंजी के सागर क्लासेज की 8वीं से 10वीं कक्षा की लड़कियों को यशोदा ट्रेवेल्स की बस से शिर्डी पिकनिक के लिए ले जाया गया था।

110

पुणे जिले के बारामती तहसील में शनिवार तड़के पहुनेवाडी इलाके में स्कूली छात्राओं से भरी बस एक पुलिया से नीचे नाले में गिर गई। घटना में 27 छात्राएं घायल हो गईं। सभी घायलों को बारामती महिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, इनमें से तीन छात्राओं की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बारामती तहसील पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

पिकनिक से लौटते समय हुआ हादसा
पुलिस निरीक्षक किरण अवचार ने बताया कि कोल्हापुर जिले में इचलकरंजी के सागर क्लासेज की 8वीं से 10वीं कक्षा की लड़कियों को यशोदा ट्रेवेल्स की बस से शिर्डी पिकनिक के लिए ले जाया गया था। इस बस में 48 छात्राओं सहित पांच शिक्षिकाएं सफर कर रही थीं। शिर्डी से लौटते समय बस चालक श्रीपाद पाटिल को अचानक नींद आने की वजह से बस बारामती तहसील के पहुनेवाड़ी में पुलिया से नीचे नाले में गिर गई।

ये भी पढ़ें- गुजरात के नवसारी में भीषण हादसा, नौ लोगों की मौत, कई घायल

इससे पहले भी यहां हो चुके कई हादसे
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों की मदद से घायल छात्राओं को तत्काल बारामती महिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पहुनेवाड़ी के सरपंच जयराम टवेरे ने बताया कि घटनास्थल पर इससे पहले भी कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं, इसकी शिकायत लोकनिर्माण विभाग में की गई है, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.