भायखला जेल में 39 महिला कैदी कोरोना संक्रमित! जानिये, महाराष्ट्र के किस जेल में कितने कोरोना मरीज

मुंबई की भायखला महिला जेल में 533 कैदियों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिनमें से 41 कोरोना पॉजिटिव पाई गईं।

93

महाराष्ट्र के हर क्षेत्र के साथ ही राज्य की जेलों में भी कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। इसी कड़ी में मुंबई स्थित भायखला की जेल में 39 महिला कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें शीना बोरा मामले की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी भी शामिल हैं। संक्रमित महिला कैदियों को अलग सेल में क्वारंटाइन किया गया है। इसके साथ ही, मुंबई में आर्थर रोड, ठाणे, कल्याण, येरवडा और कोल्हापुर की जेलों में भी कोरोना संक्रमित कैदियों की संख्या में वृद्धि हुई है।

भायखला महिला जेल में 533 महिला कैदियों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिनमें से 41 कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। इनमें 2 महिला कैदी रिहा हो चुकी हैं, जबकि 39 कैदी अभी भी क्वारंटाइन सेल में हैं।

ये भी पढ़ेंः ‘महाराष्ट्र शोकमग्न है!’ नासिक ऑक्सीजन लीक कांड पर सीएम ने इन शब्दों में व्यक्त की अपनी संवेदना

राज्य की जेलों में कोरोना मरीजों की संख्या 
महाराष्ट्र में कुल 47 जेल हैं। वर्तमान में इनमें कुल 34,943 कैदी हैं। सबसे अधिक कैदी आर्थर रोड, ठाणे, तलोजा, आधारवाड़ी और येरवडा जेल में हैं। कोरोना की दूसरी लहर में जेल के कैदी भी बड़ी संख्या में संक्रमित हो रहे हैं।

विभिन्न जेलों में संक्रमित कैदियों की संख्या
आर्थर रोड:
कुल टेस्ट – 5077

संक्रमित कैदी – 283

जेल में बंद कैदी – 261

उपचार प्राप्त करने वाले कैदी – 22

ठाणे सेंट्रल जेल:
कुल टेस्ट – 3453

संक्रमित कैदी – 63

स्वस्थ कैदी – 38

उपचार प्राप्त करने वाले कैदी – 25

तलोजा:
कुल टेस्ट – 5865

संक्रमित कैदी – 4

स्वस्थ कैदियों – 2

मृत्यु – 2

भायखला जिला जेल
कुल टेस्ट – 92

संक्रमित कैदी -00

भायखला महिला जेल:
कुल टेस्ट – 533

संक्रमित कैदी – 41

स्वस्थ कैदी – 2

उपचार प्राप्त करने वाले कैदी – 39

कल्याण आधार:
कुल टेस्ट – 5597

संक्रमित कैदी – 91

जेल स्टाफ – 60

उपचार प्राप्त करने वाले कैदी – 31

येरवडा:
कुल टेस्ट – 8019

संक्रमित कैदी – 451

स्वस्थ कैदी – 414

मृत्यु – 2

उपचार प्राप्त करने वाले कैदी – 35

कोल्हापुर जिला:
कुल टेस्ट – 1120

संक्रमित कैदी – 56

जेल में बंद कैदी – 28

उपचार प्राप्त करने वाले कैदी – 28

नासिक:
कुल टेस्ट – 3460

संक्रमित कैदी – 64

स्वस्थ कैदियों – 49

उपचार प्राप्त करने वाले कैदी – 15

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.