दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) समेत पूरे देश में मौसम (Weather) बदल गया है। महाराष्ट्र (Maharashtra) से लेकर राजस्थान (Rajasthan) तक ठंड (Cold) बढ़ गई है। नवंबर के दौरान जहां उत्तर भारत (North India) में तापमान (Temperature) सामान्य था, वहीं अब ठंड तेजी से बढ़ रही है। कई जगहों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। रविवार शाम को दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश (Rain) हुई। इसके बाद से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में काफी गिरावट आई है। दिल्ली में ठंड बढ़ गई है।
सोमवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। वहीं, दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में अभी भी बारिश हो रही है। सुबह और शाम का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें – Rising Rajasthan: आज से जयपुर में शुरू होगा राइजिंग राजस्थान समिट, प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन
शीत लहर के तेज होने का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, आज हल्की बारिश की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रह सकता है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर बर्फबारी का भी अनुमान जताया है। इसके साथ ही उत्तर भारत में शीत लहर के तेज होने का अनुमान है।
दक्षिण भारत में बारिश
तमिलनाडु, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण कर्नाटक और केरल के कई इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। कम दबाव के क्षेत्र के कारण तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
देशभर में मौसम का अलग-अलग असर देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत जहां ठंड और कोहरे की चपेट में है, वहीं दक्षिण भारत में बारिश और बर्फबारी का असर जारी है। मौसम विभाग के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community