मेहुल चोकसी मामलाः अब मिस्ट्री वुमन आई सामने, कही राज की बात

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की कथित गर्ल फ्रेंड बारबरा जोराबिका अब खुलकर सामने आ गई है। उसने कई रहस्यमय खुलासे किए हैं।

78

पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को लेकर हर दिन रहस्यमय खबरें आ रही हैं। 7 जून को मेहुल चोकसी ने 10 लोगों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए खुद के अपहरण करने का दावा किया था, वहीं 8 जून को उसकी तथाकथित गर्ल फ्रेंड बारबरा जराबिका ने दावा किया है कि चोकसी ने उसके साथ फ्लर्ट किया। महिला ने कहा कि चोकसी ने उसे नकली हीरे की अंगूठी गिफ्ट में दी थी।

मेहुल ने अपना नाम राज बताया था
बारबरा ने कहा कि वो पिछले साल एंटीगुआ में थी। उसी समय उसका मेहुल चोकसी से जान-पहचान हुई थी। चोकसी ने अपना नाम राज बताया था। इसी दैरान उससे उसकी दोस्ती हुई थी और उसने उसे हीरे की एक अंगुठी दी थी। लेकिन जांच में वो अंगुठी नकली निकली।

ये भी पढ़ेंः उद्धव ठाकरे प्रधानमंत्री भेंट: ऐसी भी क्या बात थी जो अपने ही नेताओं के सामने नहीं हो पाती?

बारबरा का आरोप
बारबरा ने कहा कि चोकसी के परिवार और वकील बेवजह उसका नाम घसीट रहे हैं। मेस्ट्री वुमन कही जाने वाली इस महिला ने कहा कि मेहुल चोकसी के अपहरण मामले से उसका कोई संबंध नहीं है। बारबरा ने कहा कि इस मामले में उसका नाम घसीटे जाने के बाद वह और उसका परिवार तनाव में है।

अपहरण थ्योरी का सच
बता दें कि मेहुल चोकसी के वकीलों ने दावा किया है कि उसका एंटीगुआ से अपहरण हुआ था। उसने अपने अपहरण के दौरान 8-10 लोगों द्वारा पिटाई करने का भी आरोप लगया था। अपहरणकर्ताओं में जिन लोगों के नाम चोकसी के वकीलों ने बताए हैं, उसमें बारबरा का भी नाम शामिल है। लेकिन बारबरा के इस बयान के बाद चोकसी की अपहरण  थ्योरी फेल होती दिख रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.