मुंब्रा का भोंगेबाज ‘मतीन’ स्लीपर सेल!

अवैध भोंगे का हो रहा विरोध अब जेहादी समूहों को सहन नहीं हो रहा है। रामनवमी और हनुमान जयंती के अवसर पर हुए हमले इसी का परिणाम है। इनमें जेहादी समूहों ने खुला समर्थन दिया था। मुंब्रा में भी जेहादियों का संगठन पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया यही आग लगाने के प्रयत्न में है।

88

महाराष्ट्र के ठाणे में भोंगे पर नियंत्रण के विरोध में पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया के स्थानीय नेता ने धमकी दी थी। इसके बाद उसने कई समाचार चैनलों पर साक्षात्कार भी दिया, इस भड़काऊ कार्य के लिए जो भीड़ उसने इकट्ठा की थी, उसकी अनुमति नहीं थी। जिस पर अब पुलिस कार्रवाई के लिए मतीन को ढूंढ रही है। लेकिन मतीन अब स्लीपर सेल (भूमिगत) हो गया है।

पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया आतंकी गतिविधियों में संलिप्त संगठन है। मुंब्रा में इसके प्रमुख अब्दुल मतीन शेख ने 15 अप्रैल को संगठने से जुड़े लोगों की एक चेतावनी सभा की थी। जिसमें उसने चेतावनी दी थी कि, “छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं”

ये भी पढ़ें – सर्वोच्च न्यायालय पहुंचा जहांगीरपुरी हिंसा कांड, याचिका दायर की गई ये मांग

भाग गया अब्दुल मतीन
मतीन के साथ मौज मस्ती करते दिखी मुंब्रा पुलिस अब कह रही है कि, अब्दुल मतीन शेख गायब है। वह और उसके साथ के 35 लोगों कि विरुद्ध भड़काऊ भाषण देने, अवैध रीति से एकत्रित होने का प्रकरण पंजीकृत किया गया है। इसके बाद पुलिस जब अब्दुल मतीन को ढूंढने उसके ठिकाने पर पहुंची तो उसके गायब या भूमिगत होने की जानकारी मिली है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.