पद्म पुरस्कार 2020ः किस हस्ती को मिला, कौन-सा पुरस्कार! देखिये सूची

पिछले वर्ष कोरोना के कारण पद्म पुरस्कारों का वितरण नहीं किया जा सका था। हर वर्ष पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस पर की जाती है।

95

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 नवंबर को पद्य पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्रियों अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। खेल जगत से बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को और फिल्म जगत से कंगना रनौत और गायक अदनान सामी को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित एक भव्य समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम के लिए 141 लोगों को वर्ष 2020 के पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 9 नंवबर को भी यहां 2021 के 119 पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

इन्हें किया गया सम्मानित
-एयर मार्शल डॉ. पद्मा बंदोपध्याय( रिटायर) को चिकित्सा क्षेत्र का पद्म श्री पुरस्कार दिया गया। वे भारत की पहली महिला एयर मार्शल हैं।

-आईसीएमआर के पूर्व वैज्ञानिक डॉक्टर रमन गंगाखेडकर को भी पद्म श्री पुरस्कार दिया गया।
-शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र को पद्म विभूषण पुरस्कार प्रदान किया गया।

-बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
-पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण प्रदान किया गया। जेटली की पत्नी संगीता जेटली और सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने राष्ट्रपति के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण किया।

महत्वपूर्ण जानकारी
बता दें कि पिछले वर्ष कोरोना के कारण पद्म पुरस्कारों का वितरण नहीं किया जा सका था। हर वर्ष पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस पर की जाती है। राष्ट्रपति सामान्य तौर पर ये पुरस्कार मार्च-अप्रैल में प्रदान करते हैं।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.