पद्म पुरस्कार 2023ः 106 हस्तियों को मिला सम्मान- देखिये, पूरी सूची

राष्ट्रपति ने 2023 के लिए 3 संयुक्त  सहित 106 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी है। सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं।

297

भारत सरकार ने वर्ष 2023 के पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। 106 हस्तियों को यह पुरस्कार दिया गया है। दिलीप महालनाबिस सहित 6 को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। जबकि अन्य को पद्म श्री से पुरस्कृत किया गया है।

 

 

राष्ट्रपति ने 2023 के लिए 3 संयुक्त  सहित 106 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी है। सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं। 19 महिला पुरस्कार विजेताए हैं। सूची में विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई की श्रेणी के 2 हस्ती शामिल हैं, जबकि 7 मरणोपरांत पुरस्कार प्राप्त करने वाले भी शामिल हैं।

इन्हें मिला पद्म विभूषण
भारत सरकार ने 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 106 हस्तियों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की। ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन ( ओआरएस) के जनक दिलीप महालनाबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया है। यह भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। पश्चिम बंगाल के डॉ महालनाबिस ने ओआरएस का व्यापक प्रसार किया। एक अनुमान के तहत इसने विश्व के 5 करोड़ से अधिक लोगों की जान बचाई। अक्टूबर 2022 में उनका निधन हो गया। वहीं तबला बादक जाकिर हुसैन, एसएम कृष्णा और श्रीनिवास वर्धन को पद्म विभूषण प्रदान किया गया है। मुलायम सिंह यादव और बालकृष्ण दोशी को मरणोपरांत पद्म विभूषण प्रदान किया गया है।

गणतंत्र दिवस पर दिए जाते हैं पद्म पुरस्कार
1954 से ये पुरस्कार हर वर्ष गणतंत्र दिवस पर घोषित किए जाते हैं। कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा और सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले नायकों को यह पुरस्कार दिया जाता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.