देश के 11 राज्यों में मिले डेंगू के नए वैरिएंट! जानिये, कौन है कितना खतरनाक

चेन्नई में लोगों को डेंगू से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। यहां दो महीने में 100 से अधिक लोगों के डेंगू की चपेट में आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।

87

देश में कोरोना से जहां राहत मिलती दिख रही है, वहीं डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। देश के 11 राज्यों में इसके नए वैरिएंट के खुलासे के बाद चिंता और बढ़ गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि डेंगू अभी नियंत्रण में है। इसके नए वैरिएंट का नाम डेंगू डेन-2 है और यह देश के कई राज्यों में पाया गया है।

डेंगू के कई वैरिएंट डेन-1, डेन-2,डेन-3, डेन-4 में डेन-2 या डी2 सबसे अधिक खतरनाक बताया जाता है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉक्टर बलराम भार्गव ने इस वैरिएंट को खतरनाक बताते हुए इससे सावधान रहने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि यह वैरिएंट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के फिरजाबाद,आगरा, मथुरा और अलीगढ़ में ज्यादा पाया गया है और यह इन जिलों में यह लोगों की मौत का कारण बन रहा है।

उत्तर प्रदेश में कहर जारी
बता दें कि 27 सितंबर को आगरा में डेंगू से दो, जबकि मैनपुरी और फिरोजाबाद में एक-एक मरीज की मौत हो गई। फिरोजाबाद में डेढ़ महीने से ज्यादा समय से इस बीमारी का कहर जारी है। अब तक इस जिले में इस बीमारी से 202 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 के करीब मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। आगरा में दो मरीजों ने दम तोड़ दिया है। एसएन अस्पताल में भर्ती मरीजों में से 13 में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और एटा में भी डेंगू के मरीज बढ रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः फिर दहली दिल्ली! युवक को दिनदहाड़े गोलियों से भूना, देखें वीडियो

चेन्नई में 200 मरीज
चेन्नई में लोगों को डेंगू से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। यहां दो महीने में 100 से अधिक लोगों के डेंगू की चपेट में आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। बताया जाता है कि यहां हर साल जुलाई में डेंगू की शुरुआत होती है और अक्टूबर-नवबंर तक काफी बढ़ जाता है।

इन राज्यों में भी प्रकोप
डेंगू से प्रभावित अन्य राज्यों में मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार और कर्नाटक तथा केरल हैं। इन राज्यों में पिछले डेढ़ महीने से डेंगू का प्रकोप जारी है। हालांकि इसे नियंत्रित करने के लिए फोगिंग से लेकर हर तरह के उपाय किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक इसमें कामयबी नहीं मिली है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.