मुंबई में खुलेगा उत्तर प्रदेश सरकार का कार्यालय, ये है उद्देश्य

मुंबई में उत्तर भारत के करीब 65 लाख लोग रहते हैं। इनमें अधिकांश लोग उत्तर प्रदेश के हैं।

95

उत्तर प्रदेश की बड़ी आबादी मुंबई में रहती है। इसलिए यूपी की योगी सरकार को इन उत्तर प्रदेश के लोगों की चिंता है। शायद यही कारण है कि उसने यूपी के निवासियों के लिए मुंबई में कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है।

यूपी के लोगों के लिए निश्चित रूप से मुंबई में खुलने जा रहे उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यालय का बड़ा लाभ मिलेगा। यह कार्यालय उन्हें नौकरी, व्यवसाय और रोजगार प्राप्त करने में मदद करेगा।

मुंबई में बड़ी संख्या में रहते हैं उत्तरभारतीय
बता दें कि मुंबई में उत्तर भारत के करीब 65 लाख लोग रहते हैं। इनमें अधिकांश लोग उत्तर प्रदेश के हैं। इनमें अधिकांश लोग उद्योग, खुदरा व्यापार, ट्रांसपोर्ट, होटल व्यवसाय, फैक्ट्री आदि में काम करते हैं। निश्चित रुप से ऐसे लोगों को यूपी सरकार के कार्याल शुरू करने से लाभ होगा।

निवेश के लिए प्रोत्साहित करना भी उद्देश्य
भवन निर्माण के साथ ही शिक्षा और उद्योग आदि के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश के लोग मुंबई में काफी सक्रिय हैं। इन्हें उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस तरह जहां उत्तर प्रदेश में निवेश से वहां के लोगो को लाभ होगा, वहीं यहां के उद्योगपतियों को भी अपने उद्योग और व्यापार के प्रसार का अवसर प्रदान होगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.