ओडिशा में ऐसे पकड़े गए गोमांस तस्कर

गोमांस पर भले ही प्रतिबंध लगा हो परंतु, तस्करी के माध्यम से इसका व्यापार होता रहा है।

95

राज्य पुलिस ने एक ट्रक को जब्त किया है। जिसमें से 20 टन गोमांस बरामद किया गया है। इस प्रकरण में दो लोगों को पकड़ा गया है। यह ट्रक ओडिशा से पश्चिम बंगाल जा रही थी।

ओडिशा के बिलिपाडा राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर ट्रक खराब हो गई। ट्रक में दो लोग थे, जावेद और बपी। दोनों ने ट्रक की मरम्मत का काम शुरू किया, इस बीच स्थानीय ग्रामीण भी पहुंच गए। गांव वालों ने देखा कि ट्रक में से रक्त रिस रहा है। इसके बात गांव वालों को शंका होने लगी।

ये भी पढ़ें – पंजाब के बाद राजस्थान में हाई वोल्टेज ड्रामा? इस तरह बढ़ रहा है कांग्रेस का सिर दर्द

ग्रामीणों ने उठाया बड़ा कदम
ट्रक पर कंटेनर लदा था। जिसमें से रक्त रिस रहा था। इसकी जानकारी विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की दी गई। इसके साथ ही वीएचपी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला वह रक्त गोमांस से टपक रहा था। ट्रक में आवश्यक कागजात भी नहीं थे, गोमांस को ओडिशा के संबलपुर से कोलकाता ले जाया जा रहा था। इस संबंध में कौखिया पुलिस ने जावेद मंडल, बपी मंडल को गिरफ्तार किया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.