नव वर्ष में आए इतने नन्हे मुन्ने?

नया साल, नई उम्मीद, नई खुशियां लेकर आया है। इसके साथ विश्व में इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चों ने भी जन्म लिया। जन्म लेनेवाले बच्चों में कुल आंकड़े का आधा दस देशों से आया है।

98

यूनिसेफ से मिली एक जानकारी के अनुसार 2021 के पदार्पण के साथ ही भारत को 60 हजार नन्हें मेहमान मिले हैं। विश्व में कुल 3.7 लाख बच्चे जनसंख्या का हिस्सा बने। यह आंकड़ा यूनिसेफ के पंजीकरण डेटा और घरों के सर्वे रिपोर्ट के आधार पर सामने आया है।

इस अंदाजित आंकड़े के लिए यूनिसेफ ने (UNICEF) बच्चों के वार्षिक जन्म के आंकड़े, संयुक्त राष्ट्र के जीवन प्रत्याशा रिपोर्ट का अध्ययन किया। जिससे ये रिपोर्ट सामने आई है। भारत में भले ही सबसे अधिक बच्चों ने नव वर्ष पर जन्म लिया हो लेकिन पिछले वर्ष की तुलना में ये 7,390 कम है। दुनिया में इस नव वर्ष पर कुल 3,71, 504 बच्चों के जन्म लेने की उम्मीद व्यक्त की गई है। नव वर्ष में आखें खोलनेवाले नन्हें मेहमानों की कुल संख्या का आधा दस देशों से है।

ये भी पढ़ें – अब पंजाब की बोलती बंद!

ये भी पढ़ें – शांति मिशन में भी ना’पाकी’!

एक आंकलन के अनुसार वर्ष 2021 में विश्व में एक अरब चालीस लाख बच्चे जन्म लेंगे। नए साल में जन्म लेनेवाले बच्चों की औसत आयु 84 वर्ष की होगी। यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक हेनरिटा फोर कहती हैं।

जो बच्चों आज जन्में हैं वे उस दुनिया के उत्तराधिकारी होंगे जिस दुनिया को हम आज बनाएंगे। चलो वर्ष 2021 में हम बच्चों के लिए एक निष्पक्ष, सुरक्षित, स्वस्थ्य दुनिया का निर्माण करें।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.