इस देश में मिला एक और कोरोना वेरिएंट ‘डेल्टाक्रोन’! क्या बनेगा चौथी लहर का कारण?

भारत और अमेरिका समेत कई देश कोरानो की तीसरी लहर की चपेट में हैं। भारत में एक दिन में नए मामले बढ़कर डेढ़ लाख से ज्यादा होने से सरकार की चिंता बढ़ गई है।

84

देश-दुनिया में कहर के बीच कोरोना के नए वेरिएंट का मिलना जारी है। अब इसका एक और नया वेरिएंट मिलने के बाद विशेषज्ञ इसके बारे में विशेष जानकारी प्राप्त करने के प्रयास में जुट गए हैं। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार नया वेरिएंट ओमिक्रोन और डेल्टा से मिलकर बना है।

ओमिक्रोन को जहां तेजी से संक्रमित करने वाला वेरिएंट माना जा रहा है, वहीं डेल्टा काफी खतरनाक माना जाता है। उसने दूसरी लहर में काफी कहर बरपाया है। इस स्थिति में नए वेरिएंट डेल्टाक्रोन के भी खतरनाक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह देश-दुनिया में कोरोना की चौथी लहर का कारण बन सकता है।

इस देश में मिला नया वेरिएंट
फिलहाल साइप्रस के एक शोधार्थी ने इस वेरिएंट के बारे में पता लगाया है और फिलहाल इसके व्यवहार के बारे में अधिक जानकारी आना बाकी है। साइप्रस विश्वविद्यालय के जीव विज्ञान के प्राध्यापक लियोन्डियोस कोस्ट्रिक्स ने इसे डेल्टाक्रोन नाम दिया है। इसके ओमिक्रोन जैसे लक्षण हैं तो वहीं डेल्टा जैसे जीनोम हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार साइप्रस में अब तक इस नए वेरिएंट के 25 मरीज मिले हैं और उनका उपचार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः हड़कंपः संसद से सर्वोच्च न्यायालय तक कोरोना का प्रकोप! जानिये, कहां पाए गए कितने संक्रमित

अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश जारी
कोस्ट्रिक्स ने कहा कि फिलहाल हम इसके बारे में यह पता लगा रहे हैं कि क्या यह पहले के दो मुख्य वेरिएंट से ज्यादा खतरनाक है। इन शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के परिणाम को संक्रमण के आंकड़ों पर निगरानी रखने वाले अंतरराष्ट्रीय डाटा बेस जीआीएसएड को भेजे हैं।

कोरोना का कहर जारी
इस बीच भारत और अमेरिका समेत कई देश कोरानो की तीसरी लहर की चपेट में हैं। भारत में एक दिन में नए मामले बढ़कर डेढ़ लाख से ज्यादा होने से सरकार की चिंता बढ़ गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.