‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के नट्टू काका का निधन! सोशल मीडिया पर शोक की लहर

हाल ही में नट्टू काका के गले में ऑपरेशन कर 8 गांठ निकाली गई थी। वे कैंसर से भी पीड़ित थे।

121

मशहूर टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के नट्टू काका की भूमिका निभाने वाले घनश्याम नायक का निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे। घर-घर में लोकप्रिय इस सीरियल में उनकी भूमिका को काफी पंसद किया जाता था। उनके निधन की सूचना तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित मोदी ने ट्विटर पर दी। उन्होंने नट्टू काका की एक तस्वीर के साथ ओम शांति लिखकर यह जानकारी दी है।

बता दें कि हाल ही में नट्टू काका के गले में ऑपरेशन कर 8 गांठ निकाली गई थी। वे कैंसर से भी पीड़ित थे। उन्होंने एक बार कहा था कि वे अपने चेहरे पर मेक अप के साथ मरना चाहते हैं। यानी वे अपने जीवन के अंतिम समय तक अभिनय करते रहना चाहते थे।

असित मोदी ने दी जानकारी
नट्टू काका के बारे में बताते हुए तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित मोदी ने कहा कि वे उनके साथ 2001 में जुड़े थे। वे उनके परिवार के सदस्य के समान थे। नट्टू काका का उनके साथ खास नाता था। वे बहुत ही दिल से काम करते थे। मोदी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हम उनको हमेशा मिस करेंगे। वे पिछले तीन-चार महीने से खराब स्वास्थ्य के कारण शूटिंग नहीं कर पा रहे थे। उनकी सेहत बिगड़ती चली गई। वे मेरे सीरियल महल सपनों का और सारथी जैसे शो में काम कर चुके थे।

https://twitter.com/ViratkohliFabb/status/1444653659313242121?s=20

नट्टू काका के बारे में खास बातें

-नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक ने 350 से अधिक सीरियल में काम किया था।

-उन्होंने 200 से अधिक हिंदी और गुजराती फिल्मों में भी काम किया था।

-वे जीवन भर संघर्ष करते रहे और कई लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत बने।

-नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक के निधन पर सोशल मीडिया पर शोक की लहर है। वे तरह-तरह से काका के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। असित मोदी ने इन शब्दों में उन्हे श्रद्धांजलि दी।

https://twitter.com/being_Varun13/status/1444658184329646091?s=20

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.