राष्ट्रीय डॉक्टर दिवसः स्वास्थ्य मंत्री ने दी चिकित्सकों को शुभकामनाएं, कही ये बात

1 जुलाई को डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्म हुआ था। उनकी याद में इस दिन को डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है।

77

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर शुक्रवार को देश के सभी चिकित्सकों को बधाई देते हुए उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि डॉक्टरों के त्याग, तप और अटल संकल्प की तुलना कभी नहीं की जा सकती।

आइये जानते हैं, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस कब से और क्यों मनाया जाता है
-केंद्र सरकार ने साल 1991 में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाने की शुरुआत की थी। 01 जुलाई को डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्म हुआ था। उनकी याद में इस दिन को डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। डॉ. बीसी रॉय महान डॉक्टर थे। वो पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी रहे। उनकी याद में हर वर्ष 01 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के रूप में मनाया जाता है।

डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय ने महात्मा गांधी के कहने पर राजनीति में कदम रखा था। वो एक महान समाजसेवी, आंदोलनकारी और अच्छे राजनेता भी थे। आजादी के दौरान उन्होंने सैकड़ों लोगों की सहायता की और अपनी सारी कमाई लोगों पर खर्च की।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.