शादी से लौट रही पिकअप गाड़ी गोदावरी नदी में गिरी! दो लोगों की मौत,आठ घायल

जलगांव नेऊर से 12 जुलाई को सिन्नर में बारात गई थी। ये सभी लोग भी शादी में शरीक होने सिन्नर गए थे। वापस लौटते समय नांदूर मधेश्वर गांव के पास गोदावरी नदी के पुल पर पिकअप वैन के चालक का नियंत्रण छूट गया और वह अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई।

168

नासिक के पास स्थित येवला तालुका के नांदूर मधमेश्वर गांव के पास एक पिकअप गाड़ी के गोदावरी नदी में गिर जाने के कारण उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रुप से घायल हैं। उन्हें निफाड के सरकारी उपजिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। ये सभी शादी में शामिल होने के बाद अपने गांव जलगांव नेऊर लौट रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार पिकअप गाड़ी में सवार सभी लोग सिन्नर में बारात गए थे। वहां से लौटते समय यह दुर्घटना घटी। पिकअप गाड़ी में कुल 15 लोग सवार थे।

बारात गए थे लोग
जलगांव नेऊर से 12 जुलाई को सिन्नर में बारात गई थी। ये सभी 15 लोग भी शादी में शरीक होने सिन्नर गए थे। वापस लौटते समय नांदूर मधेश्वर गांव के पास गोदावरी नदी के पुल पर पिकअप वैन के चालक का नियंत्रण छूट गया और वह अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए तथा बचाव कार्य शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ेंः पैसे के वो बंडल प्रदीप शर्मा के थे! सीआईडी को दिए बयान में महिला ने किया सनसनीखेज खुलासा

इनकी हुई मौत
इस घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई,जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निफाड के सरकारी उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में गाड़ी को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। मृतकों में मधुकर घुले के साथ ही एक छोटी बच्ची सई विकास देवकर भी शामिल है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.