राज्यपाल ने पत्रकारों को बताया ‘सूचना योद्धा’, भ्रष्टाचार को लेकर किया यह आग्रह

मीडिया का रोल लोगों की सोच, विचार और धारणा बदलने में महत्त्वपूर्ण है।

70

उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने 9 जून को नैनीताल के मीडिया प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। समाज को नई दिशा दिखाने में मीडिया का अहम रोल है। मीडिया का रोल लोगों की सोच, विचार और धारणा बदलने में भी महत्त्वपूर्ण है। राज्यपाल ने पत्रकारों को ‘इंफो वॉरियर’ यानी ‘सूचना योद्धा’ बताया तथा भ्रष्टाचार को बड़ी समस्या-दीमक बताया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की किसी भी सूचना को सीधे राजभवन को उपलब्ध कराएं।

मीडिया प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को कवरेज के दौरान आने वाली कई समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर राज्यपाल ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। पत्रकारों ने राज्यपाल को नैनीताल शहर की बेहतरी के लिए तथा यातायात, जैविक कृषि, पलायन, सीमांत क्षेत्रों के विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास, रोजगार सृजन जैसे मुद्दों पर कई सकारात्मक व बहुमूल्य सुझाव दिए।

ये भी पढ़ें – तो क्या अंधेरे में डूब जाएगा पाकिस्तान? जानिये, क्या है खबर

कॉलेज की छात्राओं से की मुलाकात
इसके अलावा राज्यपाल ने नगर के सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज की छात्राओं से भी मुलाकात की। राज्यपाल ने छात्राओं से उनकी अभिरुचियों की जानकारी प्राप्त करते हुए अपने अनुभव, विचार और भावी लक्ष्यों को साझा किया। उन्होंने कॉलेज द्वारा बालिकाओं को जिम्मेदार, परिपक्व और एक अच्छा नागरिक बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की। राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान युग तकनीक का युग है। उन्होंने बालिकाओं को आर्टिफिशियल इन्टेलिजेन्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, नैनो टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी जैसे भविष्य के विषयों का अध्ययन करने की प्रेरणा भी दी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.