पानी बचाकर रखो… नागपुर में 24 घंटे पानी बंद

जलवाहिनी में लीकेज के कारण नागपुर वासियों को परेशानी का सामना करने पड़ेगा।

138

शहर को जलापूर्ति करनेवाली मुख्य जलवाहिनी में लीकेज है। इसके मरम्मत कार्य के कारण जलवाहिनी में जल प्रवाह को खंडित करना पड़ेगा। इस कार्य के कारण शहर के अधिकांश हिस्सें में 24 घंटे पानी वितरण नहीं हो पाएगा।

शहर को कन्हान नदी से जल वितरण होता है। वहां की मुख्य जलवाहिनी में बड़ी लीकेज सामने आई है। जिसकी मरम्मत का कार्य 2 से 3 सितंबर के बीच किया जाएगा। शहर को जलवितरण करने वाली ओसीडब्लू और स्थानीय जलवितरण संस्था ने लोगों से पानी इकट्ठा करके रखने का आह्वान किया है। मरम्मत के कारण शहर के अधिकतर हिस्से को जलापूर्ति से वंचित रहना होगा।

ये भी पढ़ें – मुंडे भाई बहन की जब मंच पर ही हो गई जुगलबंदी

इन क्षेत्रों में दिक्कत
सातरंजीपुरा, लकडगंज, नेहरू नगर जोन, आशिनगर जोन के 24 जलकुंभ में जल वितरण नहीं हो पाएगा। इस काल में टैंकर से भी पानी नहीं दिया जाएगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.