ऑस्कर में भारत का जलवा, जानिये, किसे मिला अवॉर्ड

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म सम्मान ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में भारत का जलवा बुलंद हुआ है। भारतीय फिल्म आरआरआर के गाने 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर दुनिया भर के प्रशंसकों का सीना चौड़ा कर दिया।

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म सम्मान ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में भारत का जलवा बुलंद हुआ है। भारतीय फिल्म आरआरआर के गाने ‘नाटू नाटू’ ने ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर दुनिया भर के प्रशंसकों का सीना चौड़ा कर दिया। इसके अलावा शॉर्ट फिल्म द एलिफेंट व्हिस्पर्स ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत कर भारतीय सिनेमा को ऐतिहासिक और गर्व का अवसर प्रदान किया है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली से लेकर मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल के दाम

लॉस एंजिल्स में आयोजित ऑस्कर अवार्ड के ऐतिहासिक समारोह में भारतीयों के लिए खुशी के अवसर सामने आए हैं। मूल रूप से तेलुगू में बनी फिल्म आरआरआर के गाने ‘नाटू नाटू’ ने ‘ओरिजनल सॉन्ग’ कैटगरी में आस्कर अवॉर्ड जीत लिया है। इस अवॉर्ड के साथ भारत और दुनिया भर में फैले भारतीय सिनेमा प्रेमियों को तो गर्व का अवसर मिला ही है, अवॉर्ड जीतने के बाद फिल्म के निर्माताओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भारत की फिल्म आरआरआर के गाने ‘नाटू नाटू’ का नाम जैसे ही घोषित किया गया, फिल्म की टीम और निदेशक एसएस राजामौली खुशी से उछल पड़े।

विश्व में बढ़ाया देश का गौरव
ऑस्कर अवॉर्ड के इस 95वें संस्करण में ‘नाटू नाटू’ के रूप में भारत ने दूसरा ऑस्कर जीता है। इससे पहले भारत ने इतिहास रचते हुए भारतीय प्रोडक्शन के लिए पहला ऑस्कर अवॉर्ड जीता। भारतीय फिल्म द एलिफेंट व्हिस्पर्स ने शॉर्ट फिल्म डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड हासिल किया है। इस फिल्म ने पूरे विश्व में देश का गौरव बढ़ाया है। यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक पल है।

पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरआरआर फिल्म के गीत नाटू नाटू को मिले ऑस्कर अवार्ड पर गीतकार और फिल्म निर्माताओं को बधाई देते हुए कहा है कि यह एक ऐसा गाना होगा, जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि नाटू नाटू की लोकप्रियता वैश्विक है। भारत इस उपलब्धि पर प्रफुल्लित और गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here