केरल में मुस्लिम महिलाओं ने जलाए बुर्के, भारत में पहली बार हुआ ऐसा

भारत में पहली बार मुस्लिम महिलाओं ने हिजाब और बुर्के का विरोध किया है। भविष्य में यह विरोध और बढ़ सकता है।

94

भारत में भी अब हिजाब और बुर्के का विरोध शुरू हो गया है। केरल में पहली बार महिलाओं ने इसका खुला विरोध किया है। इसके लिए उन्होंन हिबाज और बुर्के जलाए तथा पोस्टर लेकर नारेबाजी की।

दरअस्ल ईरान में हिजाब का उग्र विरोध कई महीनों से जारी है। ईरानी महिलाओं के समर्थन में कई देशों की महिलाएं उतरी हैं। इसी क्रम में भारत के केरल में भी मुस्लिम महिलाओं ने हिजाब जालकर और हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए ईरानी महिलाओं का समर्थन किया है। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

युक्तिवादी संगम द्वारा हर वर्ष इस तरह के सेमिनार आयोजित किए जाते हैं। इस सेमिनार में हर धर्म के लोग शामिल होते हैं।

ईरान में उग्र विरोध जारी
बता दें कि ईरान में पिछले काफी दिनों से हिजाब विरोधी प्रदर्शन जारी है। इसकी शुरुआत महसा अमीनी नामक महिला की मौत से हुई। 13 सितंबर 2022 को हिजाब नहीं पहनने के कारण उसे गिरफ्तार किया गया था। हिरासत में उसे इतना मारा गया कि वह कोमा में चली गई और 16 सितंबर को उसकी मौत हो गई। उसके बाद से ईरान में विरोध प्रदर्शन जारी है।

महिलाएं इस तरह कर रही हैं विरोध प्रदर्शन
महिलाएं महसा अमीनी की हत्या का ईरानी महिलाएं सड़कों पर उतरकर और हिजाब न पहनकर विरोध कर रही हैं। यहां तक कि वे हिजाब जलाने के साथ ही बाल भी कटवा रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खुमेनाई की तस्वीरें भी जलाई थीं। इन्हें विश्व भर से समर्थन प्राप्त हो रहा है।

भारत में मिल रहा है समर्थन
भारत से भी ईरानी महिलाओं को पूरा समर्थन मिल रहा है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और मंदाना करीमी ने हिजाब का विरोध किया है। यहां तक कि बॉलीवुड में काम करने वाली ईरानी अभिनेत्री एलनाज नोरौजी ने अपने कपड़े उतारकर हिजाब का विरोध किया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.