टीके पर टिप्पणी के बाद मनपा को मिला ऐसा बड़ा डोज!

मुंबई के टीका केंद्रों पर डोज की अनुपलब्धता के कारण निजी केद्रों पर टीकाकरण बंद कर दिया गया था। इसको लेकर मचे हो हल्ला के बीच मुंबई को दो दिनों का कोटा मिल गया है।

90

कोविड 19 वैक्सीन के लिए महाराष्ट्र सरकार हाहाकार मचाए हुए थी। इस बीच कई टीका केंद्रों के बंद होने की जानकारियां सार्वजनिक होने लगीं। इसको लेकर राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को घेरा, उस पर टिप्पणियां की। इस बीच मुंबई महानगर पालिका को टीके की बड़ी डोज केंद्र से मिल गई है।

मुंबई मनपा ने सूचित किया है कि उसे लगभग एक लाख कोविशील्ड के डोज मिले हैं। इससे अब सभी केंद्रों पर टीकाकरण किया जा सकता है। इसके कारण अब जिन केंद्रों को टीके की कमतरता के कारण बंद किया गया था। उन केंद्रों पर टीकाकरण किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें – महाराष्ट्र में मंथन: लॉकडाउन पर सरकार का बड़ा निर्णय! जानिये उस बैठक की बात

इसे मराठी में पढ़ें – महापालिकेला एक लाख लस उपलब्ध!

दो दिनों का कोटा
राज्य सरकार और मुंबई महानगर पालिका की ओर से शहर में 49 और विजी अस्पतालों में 71 टीकाकरण केंद्र शुरू किेये गए हैं। लेकिन टीके की डोज उपलब्ध न होने के कारण 10 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच निजी केंद्रों में टीकाकरण नहीं होगा। लेकिन अब जब एक लाख टीके की डोज मनपा को मिल गई है तो अगले दिनों तक टीकाकरण सुचारु रूप से संचालित किया जा सकता है।

शनिवार भी नौ के पार
पिछले चौबीस घंटे में मुंबई शहर से 9,327 संक्रमित मिले हैं। जबकि अस्पताल से ठीक होकर 8,474 मरीज घर लौटे हैं। वर्तमान समय में कुल 91,108 संक्रमित शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। शहर का डबलिंग रेट 34 दिन का है।

राज्य में 55 हजार के पार
पिछले चौबीस घंटे बीच राज्य में नए 55,411 संक्रमित जुड़े हैं। इसके अलावा 53,005 मरीज इलाज से ठीक होकर घर लौटे हैं। राज्य में कुल इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 5,36,682 है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.