दुकानदारों के लिए बड़ी खबर, हॉटेल उद्योग को राहत… ऐसी है मुंबई में ‘ब्रेक द चेन’ की छूट

मुंबई महानगर पालिका ने शहर के कोविड-19 दिशा निर्देशों में छूट दी है।

108

मुंबई को कोविड-19 प्रतिबंधों में छूट मिल गई है। पिछले कई दिनों से शहर में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हो रही थी, जिसे देखते हुए अब मुंबई महानगर पालिका ने प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की है।

  • अब सभी दुकानें रात 10 बजे तक खुली रहेंगी, दवाई की दुकान 24 घंटे खुली रहने की छूट
  • रेस्टॉरेंट / हॉटेल दोपहर 4 बजे तक रहेंगे खुले
  • स्वीमिंग पूल और सीधे संपर्क में आनवाले खेलों को छोड़कर सभी इंडोर और आऊटडोर खेलों को सभी दिन समयानुसार खोलने की अनुमति
  • शूटिंग के लिए तय समयानुसार छूट

ये भी पढ़ें – ब्रेक द चेन: महाराष्ट्र के नए दिशा निर्देशों में 22 जिलों को शिथिलता… लोकल ट्रेन में कॉमन मैन को नो एंट्री

लोकल में ‘नो एंट्री’ कायम
इस बीच बहुप्रतीक्षित लोकल ट्रेन में जन सामान्य के प्रवेश पर छूट जारी रहेगी। अत्यावस्यक सेवाओं में लिप्त लोगों लिए ही लोकल सेवा में यात्रा की छूट है। इस बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी लोकल सेवाओं को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है। उनके रुख के अनुसार जब तक परिस्थितियां पूर्णरूप से नियंत्रित नहीं होंगी लोकल सेवा में सभी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.