मुंबई के इन रेलवे स्टेशनोंं पर यात्रियों को होगा सुखद अहसास!

केंद्र ने विकसित करने के लिए देश भर के 68 रेलवे स्टेशनों का चयन किया है। इसमें मुंबई को प्राथमिकता दी गई है

138

मुंबई के कई रेलवे स्टेशनों का रुप रंग बदला जाएगा। यहां के कुछ रेलवे स्टेशनों को एयर पोर्ट के तर्ज पर विकसित करने की जानकारी रेल राज्य मंत्री रावसाहब दानवे ने दी है।इन स्टेशनों में सीएसएमटी, ठाणे, मुंबई सेंट्रल, बोरीवली, दादर, ठाकुर्ली शामिल हैं।

देश में 68 स्टेशन का चयन
केंद्र ने विकसित करने के लिए देश भर के 68 रेलवे स्टेशनों का चयन किया है। इसमें मुंबई को प्राथमिकता दी गई है। इस पहल के तहत भोपाल, गांधीनगर और उत्तर प्रदेश के कुछ रेलवे स्टेशनों में बदलाव किए गए हैं। दानवे ने कहा कि अब मुंबई के सीएसएमटी, ठाणे, मुंबई सेंट्रल, बोरीवली, दादर, ठाकुर्ली रेलवे स्टेशनों का भी कायाकल्प किया जाएगा।
वह बदल जाएगा।

ये भी पढ़ेंः अब प्रवर्तन निदेशालय पर शरद पवार को आया गुस्सा… की ऐसी टिप्पणी

इस तरह किया जाएगा बदलाव
मुंबई में रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास करते समय, भीड़ को कैसे कम किया जाए, सौंदर्यीकरण, रेस्तरां आदि पर विचार किया जाएगा। यह जानकरी देते हुए दानवे ने कहा कि इसके लिए हम मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर हैं। हमने इस बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए सीएसएमटी से ठाणे तक लोकल में यात्रा की। यात्रा के दौरान हमने यात्रियों की समस्याओं के बारे में जाना। इन समस्याओं के बारे में मैं अधिकारियों से चर्चा करुंगा। उसके बाद निर्णय लिए जाएंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.